Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Virat Kohli False Claim Clarification: विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज से मिलने के नाम पर पैसे लेने ... मोहाली के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल मिलने के बाद मचा हड़कंप, पुलिस और डॉग स्क्वायड न... मोहाली पुडा भवन में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची पंजाब सरकार और GMADA, आज होगी सुनवाई Delhi Intercity Express Stone Pelting: लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस पर पथराव, तीन खिड़किय... Ludhiana Kidnapping Case: नाबालिग लड़की को जबरन अगवा करने के मामले में अकाली नेता जसकरण सिंह देओल पर... Ludhiana Industrial Theft: साहनेवाल की गणपति इंडस्ट्रियल एस्टेट में बड़ी चोरी, गोदाम से 1240 किलो एल... Zirakpur Mystery Death: जीरकपुर की सोसायटी में संदिग्ध हालात में मिला डीएवी छात्र का शव, सीने पर मिल... जालंधर में अस्थायी पटाखा मार्केट का रास्ता साफ: राओवाली में 5.5 एकड़ जमीन पर लगेगी मंडी, प्रशासन ने ... गुरदासपुर में बुजुर्ग महिला से झपटमारी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार: मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद Ludhiana Crime News: श्मशान घाट पर चिता सजने के ऐन वक्त पर रोका अंतिम संस्कार, परिजनों ने लगाया गला ...

प्रभास-नाग अश्विन की कल्कि 2898 AD का ट्रेलर आया, बाहुबली बनाने वाले राजामौली ने क्या रिएक्शन दिया?

71

जबसे प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी का ट्रेलर आया है फैन्स की उत्सुकता बढ़ गई है. सभी इस फिल्म को देखने के लिए बेकरार हैं. फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं. ऐसा माना जा रहा है कि बाहुबली के बाद ये प्रभास के करियर की सबसे बड़ी फिल्म होने जा रही है. यहां तक कि लोगों का तो ये भी मानना है कि इस फिल्म से प्रभास बाहुबली और सलार जैसी फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे. अब प्रभास संग बाहुबली जैसी फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर ने भी कल्कि 2898 एडी के ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

एस एस राजामौली ने क्या कहा?

कल्कि फिल्म पर सभी की निगाहें हैं. 600 करोड़ के बजट में बन रही ये फिल्म एस एस राजामौली की सबसे सक्सेसफुल फिल्म बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ सकती है. लेकिन कॉम्पिटेटिव लेवल पर न सोचते हुए राजामौली इस फिल्म को देखने के लिअ उत्सुक नजर आ रहे हैं और अब तो उन्होंने फिल्म के ट्रेलर पर रिएक्ट भी कर दिया है. नाग अश्विन और प्रभास की फिल्म पर रिएक्ट करते हुए ऑस्कर विनिंग फिल्म के डायरेक्टर प्रभास ने कहा- ये तो पावर पैक्ड ट्रेलर है. ट्रेलर के सीन्स इस फिल्म को देखने का मूड बना रहे हैं. अमिताभ का, प्रभास का और दीपिका का कैरेक्टर काफी गहराई लिए हुए नजर आ रहा है. मैं तो कमल सर के लुक को देख कर हमेशा हैरान रह जाता हूं कि वे ऐसा कैसे कर ले जाते हैं. 27 जून 2024 को इस फिल्म की रिलीज हो रही है और मैं ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता हूं.

नाग अश्विन का डायरेक्शन

फिल्म की बात करें तो इसमें प्रभास और दीपिका पादुकोण के अलावा कमल हासन, अमिताभ बच्चन, दिशा पाटनी, दुलकर सलमान, साश्वत चटर्जी और कृति सुरेश मेन रोल में हैं. फिल्म के दो ट्रेलर आ चुके हैं और दोनों को काफी पसंद किया जा रहा है. इस मूवी को नाग अश्विन ने बनाया है और एक नई जिम्मेदारी ली है. इस फिल्म को कई पार्ट्स में लाने की तैयारी है. अमेरिका में पहले ही इस फिल्म को देखने के लिए लोग एडवांस बुकिंग करा रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.