Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

डायबिटीज कंट्रोल करना चाहते हैं तो खाना शुरू कर दें ये 4 खट्टे-मीठे फल

41

Diabetes Control: डायबिटीज एक को कभी जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता. इसे हेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान के जरिए कंट्रोल में रखा जा सकता है. ऐसे में शुगर के मरीजों को अपनी डाइट का खासतौर पर ख्याल रखना चाहिए. डाइट के साथ-साथ डायबिटीज के मरीजों के लिए फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खट्टे-मीठे फल भी शुगर कंट्रोल कर सकते हैं?

इनमें विटामिन सी मात्रा ज्यादा होती है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ-साथ बीमारियों से शरीर को बचाता है. कई शोध भी ये बताते हैं कि ऐसे फल डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं. ये शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं. चलिए आपको यहां उन फलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ब्लड शुगर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद हैं.

जामुन

जामुन हों या उसके पत्ते, दोनों ही शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो) होता है, जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने नहीं देता. इसके अलावा, जामुन में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शुगर को मैनेज कर सकते हैं.

कीवी

कीवी भी खट्टा-मीठा फल है. इसमें भी विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. ये काफी लोगों को पसंद भी होता है. इसमें विटामिन के और फाइबर होते हैं. कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के चलते ये फल डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. ये ब्लड शुगर को कंट्रोल रखता है.

अंगूर

अंगूर तो बच्चे बड़े शौक से खाना पसंद करते हैं. इन्हें रोजाना खाने से हेल्थ को कई तरह के फायदे होते हैं. बता दें कि अंगूरों में रेस्वेराट्रॉल नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार है. इसमें भी विटामिन सी और के मौजूद होता है.

नाशपाती

नाशपाती को भी खट्टे फलों में गिना जाता है. ये स्वाद में काफी टेस्टी होता है. नाशपाती में फाइबर के साथ-साथ विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए भी ये बेहद फायदेमंद होता है. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.