Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana Education News Punjabi Language: हरियाणा में पंजाबी को शिक्षा प्रणाली में उचित स्थान देने की... Sri Ram Janmabhoomi Trust Donation Case: अनुकल्प मिश्रा समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, मंदिर में चढ... Regional Parties in UP Election: यूपी की सियासत में छोटे दलों और बिहार की पार्टियों की एंट्री, बिना ... Ujjain Crime & Civic News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सीएम मोहन यादव का 1974 में बना पुश्तैनी घर भी होग... MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 600 आदेश जारी; सीएम मोहन यादव की पहल प... Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक...

छह महीने में ही मुंबई के अटल सेतु में दिखी दरार, नाना पटोले ने लिया जायजा; कहा- अटल जी के नाम पर भ्रष्टाचार कर रही भाजपा

51

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने मुंबई-ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) अटल सेतु पर आई दरारों का निरीक्षण किया। और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे राज्य में भ्रष्टाचार का खेल जारी है। हम भ्रष्टाचार के बहुत से उदाहरण आगामी विधानसभा में पेश करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि भारत की जनता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का सम्मान करती है। लेकिन भाजपा उनके नाम पर भी भ्रष्टाचार करने से नहीं हिचकिचाती है। नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र अमित शाह और नरेंद्र मोदी का एटीएम बन गया है, इसलिए वो महाराष्ट्र की झूठी तारीफ करते हैं।

बता दें कि, नवी मुंबई में अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा सेवा अटल सेतु पर दरारें दिखाई दीं। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने घटनास्थल का दौरा किया और सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और यात्रियों की सुरक्षा चिंताओं को उठाया। उन्होंने कहा कि, ‘मैं यहां आपको यह दिखाने आया हूं कि हम जो कह रहे हैं वह सिर्फ आरोप नहीं है। सरकार दिखा रही है कि वे लोगों के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन आप यहां भ्रष्टाचार देख सकते हैं। वे अपनी जेबें भर रहे हैं, लेकिन उन्हें इसका अधिकार किसने दिया लोगों की जान खतरे में डालें? लोगों को योजना बनानी चाहिए कि इस भ्रष्ट सरकार को कैसे हटाया जाए।

17,840 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण
लगभग 17,840 करोड़ की लागत से निर्मित एमटीएचएल भारत का सबसे लंबा पुल और देश का सबसे लंबा समुद्री पुल है। नवी मुंबई में उल्वे की ओर बाहर निकलने पर दरारें देखी गईं। ये दरारें तारकोल रोड के एक तरफ हैं। इसका उद्घाटन इसी साल 12 जनवरी को किया गया था। यह पुल लगभग 21.8 किमी लंबा और 6-लेन वाला है। 16.5 किमी लंबा समुद्र के ऊपर और करीब 5.5 किमी जमीन पर बना है। यह देश का सबसे लंबा पुल है। यह मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को कनेक्टिविटी प्रदान करता है। मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा में लगने वाले समय में भी इससे कमी आई है। यह मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच कनेक्टिविटी के लिए बेहतर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.