Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

पानी में डूबी कार में ऐसे मिले देवर-भाभी के शव, घटना को लेकर गहराया संदेह

78

मुरैना। सिहोनियां थाना क्षेत्र के गोपी गांव के पास क्वारी नदी में कार में मिले देवर-भाभी के साढ़े चार महीने पुराने शवाें का मामला उलझता ही जा रहा है। कार की आगे की सीट पर दोनों में एक का भी शव नहीं मिला है। मृतक युवक का माेबाइल और मृतका के आधे से ज्यादा गहने कार में नहीं मिले हैं। उधर पुलिस ने शवों की पहचान के लिए हड्डियाें के डीएनए टेस्ट लिए हैं।

गौरतलब है, कि मंगलवार को गोपी गांव के स्टाप डैम के गेट खोले गए और इसके बाद क्वारी नदी का जलस्तर घटा तो नदी के बीच में एक कार डूबी दिखी।

कार में छत्ते का पुरा निवासी नीरज पुत्र जगदीश सखबार और उससे चचरे भाई की पत्नी मिथलेश पत्नी मुकेश सखबार के शव गले हुए कंकाल जैसी हालत में मिले।

शव इतनी बुरी अवस्था में मिले थे कि उन्हें फावड़े से खींचकर कार से निकाला गया। कार पुलिया से नीचे गिरी है या फिर दोनों ही हत्या करके कार सहित नदी में फेंके गए हैं? इस बात की जांच में पुलिस लगी है।

इस बीच हैरान करने वाली बात यह सामने आई है कि कार की आगे की सीटों पर एक भी शव नहीं मिला है। मिथलेश का शव पीछे की सीट पर गली हुई हालत में मिला है, तो नीरज का शव आगे की सीटों के बीच में फंसा हुआ मिला है।

गौरतलब है, कि प्रेम-प्रसंग में 6 फरवरी को यह दोनों घर से भागे थे और मिथलेश के पति मुकेश ने 14 फरवरी को अंबाह थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी, जिसमें मिथलेश के घर से हजाराें रुपये की नकदी व लाखों के गहने ले जाने की बात लिखी थी।

कार में मृतका के कान का एक बाला व मंगलसूत्र मिला है, इसके अलावा कोई गहना नहीं मिला। मृतक मुकेश का मोबाइल भी कार में नहीं मिला है। यह सब बातें मामले में संदेह बढ़ा रही हैं।

छानबीन से पहले पुलिस यह पुख्ता करना चाहती है कि शव मिथलेश व नीरज के ही हैं। इसके लिए बुधवार को दोनों कंकाल की हड्डियाें से सेंपल लेकर डीएनए जांच के लिए भिजवाए गए हैं।

ग्वालियर मेडिकल कालेज में दोनों कंकालाें की जांच भी मौत के कारण जानने के लिए विशेषज्ञ डाॅक्टरों की टीम कर रही है। इसके अलावा फाेरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने भी घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.