Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

जबलपुर के बंदरिया तिराहे पर मेन लाइन लीक, बनने में लगेंगे दो दिन

39

जबलपुर। बंदरिया तिराहा पर 42 एमएनडी प्लांट की राइजिंग में मेन लाइन लीक हो गई है, जिससे बड़ी मात्रा में पाने का लाखों गैलन पानी सड़कों पर बह गया। हालात इतने बुरे हैं कि पानी की टंकी के आसपास रहने वालों को भी पानी नहीं मिल रहा।

लोग पीने के पानी को लेकर परेशान हैं

पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शहीद अब्दुल हमीद वार्ड स्थित रजा चौक के लोग पीने के पानी को लेकर परेशान हैं। यहां पर मिल्क स्कीम, संजय नगर कंचनपुर वाटर टैंक से पानी आता है, लेकिन पिछले 25 दिनों से रजा चौक की गलियों में 100 से ज्यादा घरों में पानी नहीं आ रहा है।

पानी टंकी पास होने के बावजूद क्षेत्र में जलसंकट

आनंद नगर पानी टंकी पास होने के बावजूद क्षेत्र में जलसंकट बना हुआ है। रजा चौक, आनंद नगर से एक 14 इंची पानी पाइप लाइन अब्दुल हमीद वार्ड की बार्डर से होते हुए रजा चौक चौराहे में ब्लॉक हुई है, जहां पर जल संकट बना हुआ है। लोगों ने नगर निगम मुख्यालय परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया और जलसंकट से निजात दिलाने मांग की।

निगमायुक्त ने आदेशित किए 23 दिन हो गए हैं

क्षेत्रीयजनों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व निगमायुक्त को स्थिति से अवगत कराया गया था, जिस पर निगमायुक्त ने जल प्रभारी कमलेश श्रीवास्तव को आदेशित किया, 23 दिन हो गए हैं, पर अभी भी जलसकंट बना हुआ है। इ

निगमायुक्त और महापौर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया

लोग निगम कार्यालय पहुंचे और निगमायुक्त और महापौर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इस अवसर पर अासिफ इकबाल, शेख फारूक रिजवान अली कोटी, फिजू खान, हाजी गोलू वेल्डर, जीशान खान, राजा भाई, जमील मंसूरी आदि उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.