Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Road Accident Update: भीषण सड़क हादसे के बाद एनएच पर लगे जाम के हालात, मृतकों की शिनाख्... Ramanujganj Idol Makers News: पुश्तैनी कारोबार से जुड़े मूर्तिकार रंजीत और दीपांकर बोले- लागत निकलना... Bhilai Steel Plant Iron Theft Case: बीएसपी लोहा चोरी मामले में सीबीआई की आधिकारिक एंट्री, दुर्ग-भिला... Korba Murder News: जमीन के बंटवारे के विवाद में भतीजे ने की 85 साल के चाचा की हत्या, मध्य प्रदेश के ... Solid Waste Rules Raipur News: अब चार श्रेणियों में अलग करना होगा कचरा, नियम तोड़ने पर लगेगा पर्यावर... CRPF 205 Cobra Battalion Jawan: बस्तर में नक्सल ऑपरेशन में दे चुके थे सेवाएं, इलाज के दौरान हुआ निधन... Pundag OP Incharge Bravery: पुंदाग थाना प्रभारी संजीव की सूझबूझ से बची युवक की जान, टावर पर चढ़ने से... Jharkhand Road Accident News: एफसीआई गोदाम के पास भारी वाहनों के आवागमन पर रोक की मांग, रातभर मचा रह... Jharkhand Education News: हिंदी साहित्य सम्मेलन मध्यमा प्रमाणपत्र विवाद पर हाईकोर्ट का निर्णय, 8 हफ्... Palamu Road Jam News: झारखंड आंदोलनकारियों ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, पुलिस बल मौके पर मौजूद, ज...

सीने में उठा दर्द और होमगार्ड की हुई अचानक मौत… सदमे में मां ने भी तोड़ा दम, एक साथ उठी दोनों अर्थियां

39

गाजीपुर में अचानक बेटे की मौत से मां ने भी दम तोड़ दिया. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बेटा होमागार्ड के पद पर तैनात था. उनके सीने में दर्द उठा और मौत हो गई. जैसे ही बेटे का शव घर पहुंचा मां को यह सदमा बर्दाश्त नहीं हुआ. जिस सीने पर बेटे को दर्द उठा मां उससे लिपट गई. उन्होंने कंपकपाते हुए बेटे के चेहरे पर हाथ फेरा और बेटे की तरह हमेशा के लिए सो गईं. गमगीन करने वाली इस घटना को जिसने सुना उसकी आंखें नम हो गईं.

बेटा रेवतीपुर थाना पर होमगार्ड के पद पर तैनात था. सुबह वह अपने ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे. तभी उनके शरीर में तेज दर्द हुआ और वह जमीन पर गिर गए. आनन-फानन में परिजन उनको अस्पताल लेकर गए जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. होमगार्ड की मौत से घर में कोहराम मच गया. मां रोती हुई शव के पास पहुंची बेटे के चेहरे पर हाथ फेरा फिर बैठे-बैठे वह गिर गई और थोड़ी ही देर में उन्होंने भी दम तोड़ दिया.

बेटे की अचानक मौत से मां ने भी तोड़ा दम

जिले के नगसर नेवाजू राय गांव में बुधवार को 45 साल के मोहन लाल गुप्ता का अचानक निधन हो गया. बेटे की मौत की सूचना पर सदमें में 80 वर्षीय मां सरस्वती देवी ने भी कुछ देर बाद दम तोड दिया. मां-बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया, परिजन रोने-बिलखने लगे. घटना के बाद गांव में मातम पसर हुआ है. परिजनों ने बताया कि मोहनलाल तीन भाईयों में सबसे छोटे थे. पिता घर पर ही मजदूरी कर किसी तरह परिवार का खर्चा चलाते हैं. होमगार्ड के बीओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मृत होमगार्ड के एक सदस्य को विभाग में नौकरी और पांच लाख की आर्थिक मदद आदि सहायता दी जाएगी.

ड्यूटी के लिए हो रहे थे तैयार, अचानक हुई मौत

गांव नगसर नेवाजू राय निवासी मोहन लाल गुप्ता होमगार्ड के पद पर तैनात थे, जिनकी ड्यूटी वर्तमान समय में रेवतीपुर थाने पर थी. परिजनों ने बताया कि वह ड्यूटी जाने के लिए तैयार हो रहे थे, कि अचानक शरीर में तेज दर्द होने लगा. उन्हें डाक्टर के यहां ले जाने की तैयारी हो रही थी कि अचानक उन्होंने दम तोड दिया. इसी दौरान घर के दूसरे कमरें बैठी उनकी मां सरस्वती को जब बेटे के निधन की जानकारी हुई तो अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा. लोग कुछ समझ पाते कि उन्होंने भी बेटे की मौत के सदमे में दम तोड दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.