Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ... Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट...

खामोश…! सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी पर शत्रुघ्न सिन्हा के एक जवाब ने सबकी बोलती बंद कर दी

113

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में महज 3 दिन बाकी हैं. 23 जून को ये जोड़ी अपने एक होने का ऐलान करने वाली हैं. माना जा रहा है कि 23 जून को सोनाक्षी और जहीर शादी करने जा रहे हैं. हालांकि कई बड़े सितारों ने दोनों की शादी को कंफर्म कर दिया है. लेकिन कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि सोनाक्षी और जहीर आने वाली 23 तारीख को रजिस्टर्ड मैरिज करने वाले हैं, जिसके बाद शाम को उन्होंने अपने सभी खास मेहमानों के लिए एक ग्रैंड सेलिब्रेशन होस्ट किया है.

शादी की खबरों के बीच ये भी चर्चा था कि सोनाक्षी सिन्हा के पिता और दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा बेटी के इस फैसले से नाखुश हैं और माना जा रहा था कि वह सोनाक्षी के इस खास दिन का हिस्सा भी नहीं बनेंगे. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान होने वाली दुल्हन के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने शेयर किया कि वह शादी में शामिल होंगे और उन्हें प्यार और आशीर्वाद देंगे. एक्टर के इस बयान के बाद सभी अफवाहों पर ब्रेक लग गया है.

सोनाक्षी की शादी में शामिल होंगे पिता शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा ने केवल सोनाक्षी और जहीर की शादी की खबर को ही कंफर्म नहीं किया, बल्कि उन्होंने शादी में शामिल होने की बात भी कह डाली है. ज़ूम को दिए गए इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने उन फर्जी खबरों को नजरअंदाज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि वह अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल के साथ होने वाली शादी में शामिल नहीं होंगे.

शत्रुघ्न सिन्हा के लिए सोनाक्षी की खुशी सबसे ऊपर

अपने बयान में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ”मुझे बताओ, यह किसकी लाइफ है? ये मेरी इकलौती बेटी सोनाक्षी की जिंदगी है, जिस पर मुझे बहुत गर्व है और मैं उससे बेहद प्यार करता हूं. वो मुझे अपनी ताकत का स्तंभ कहती है. मैं निश्चित रूप से शादी में मौजूद रहूंगा. मुझे क्यों नहीं करना चाहूंगा?” एक्टर की मानें तो सोनाक्षी की खुशी उनके लिए सबसे पहले आती है और वो भी अपने पिता के लिए यही सोचती हैं. शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा कि उन्हें अपना लाइफ पार्टनर चुनने का पूरा हक है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.