Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गुरदासपुर डीसी ऑफिस पर ग्रेनेड हमले के दावे का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन लुधियाना में सतलुज नदी पर अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, सरपंच समेत कई लोगों पर केस दर्ज Gurdaspur BSF Seizure News: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ का बड़ा एक्शन, 3 किलो हेरोइन और अफीम बरामद 'आप' नेता डॉ. सनी सिंह अहलूवालिया ने ईडी के चार सीनियर अधिकारियों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए क्या हैं आज के ताजा भाव अमृतसर की सबसे बड़ी दवा मार्केट कटड़ा शेर सिंह में छापा, 4.66 लाख की प्रतिबंधित दवाइयां जब्त रूपनगर में आधी रात को सतलुज नदी किनारे पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी, पोकलेन मशीनों से अवैध खनन का पर्दाफ... अमृतसर में तैनात रहे महेश गुप्ता का लुधियाना तबादला, जीएसटी विभाग में हुए कई बड़े फेरबदल परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर गरमाया पंजाब का माहौल, 19 अक्टूबर को मंत्रियों-विधायकों के घरों का हो... महिलाओं के कपड़े पहनकर मांगते थे भीख, वायरल वीडियो से खुला अवैध वसूली का बड़ा नेटवर्क

कटनी में दुकान से घर लौट रहे सराफा व्यापारी से पांच लाख से अधिक की लूट

150

कटनी। बड़खेरा गांव में हीरापुर कौड़िया एनकेजे के कृष्णकुमार सोनी सोने-चांदी की दुकान बंद करने के बाद थैले में जेवर व नकदी लेकर घर मोटर साइकिल से लौट रहे थे।

कृष्णकुमार ने बताया कि बड़खेरा से डेढ़ किमी. दूर सूनसान रास्ते में दो मोटर साइकिल में सवार छह लोग मिले। हथियार दिखाकर बैग छीनकर भाग गए। बैग में मंगलसूत्र के सोने के 10 लाकेट, एक जोड़ी झुमकी, कान के पांच जोड़ी टाप्स, दस नग सोने की नथ, 30 जोड़ी चांदी की पायल सहित दो लाख नकद थे।

जेवर व नकदी लगभग पांच लाख 40 हजार रुपये के थे

लूटी गए जेवर व नकदी लगभग पांच लाख 40 हजार रुपये के थे। कृष्णकुमार ने घटना की जानकारी स्वजनों को देकर माधवनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश कर रही है।

 

परिचित होने का अंदेशा

कृष्णकुमार रोजाना सुबह गांव से बड़खेरा अपनी दुकान कब आते ओर कब लौटते हैं, यह बात लुटेरों को पता थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे परिचित के हो सकते हैं। बदमाशों के की करके अंजाम दिया है।

 

निजी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

 

पुलिस की अलग-अलग टीमें मार्ग में लगे निजी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। माधवनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनकी तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.