Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आंवला-पुदीना से लेकर एलोवेरा तक: सेहत के लिए वरदान हैं ये 4 आंवला ड्रिंक्स, जानें बनाने का सही तरीका एयर इंडिया फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में सनसनीखेज खुलासा, नशे में धुत पायलट हवा में 35 मिनट तक सोया झारखंड में 19 दिनों से सड़कों पर छात्र: देवेंद्र महतो बोले— 'आत्मा सत्याग्रह स्थल पर है', रघुवर दास ... जबलपुर में कॉलेज स्टूडेंट बनकर गांजा तस्करी: स्कूली बैग से निकला ₹5.6 लाख का गांजा, महंगे शौक ने बना... तेलंगाना के सदाशिवपेट में हैवानियत: सरकारी अस्पताल के शौचालय में नवजात की कुचलकर हत्या, पुलिस जांच म... आंध्र प्रदेश: आरोग्यश्री योजना से ऑपरेशन कराने पहुंचे मरीज को बताया 'मृत', विजयवाड़ा नगर निगम पर फर्... महाराष्ट्र की सियासत में नए सियासी समीकरणों की सुगबुगाहट, शरद पवार गुट और बीजेपी की मुलाकातों से हड़... लद्दाख के लेह में भूकंप के तेज झटके: रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता, पालघर में भी डोली धरती; जानें क्यो... वाराणसी स्मार्ट सिटी योजना के 10 वर्ष पूरे, 1000 करोड़ रुपये की लागत से बदली धर्मनगरी की सूरत और सीर... नागपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी में जा रहे दोस्तों की कार ट्रक में घुसी, 2 की मौके पर म...

मुरैना में स्टॉप डैम का पानी उतरा तो दिखी कार, पिछली सीट पर मिले देवर – भाभी के सड़े – गले शव, मचा हड़कंप

29

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में स्टॉप डैम के गेट खोले गए तो पानी उतरने पर नदी में एक कार दिखाई दी जब जेसीबी मशीन की मदद से कार को बाहर निकाला गया तो कार की पीछे की सीट पर एक महिला और एक पुरुष का शव मिला है। बताया जा रहा है कि दोनों चार महीने से लापता थे। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना सिहोनिया थाना क्षेत्र की है मंगलवार को कुंवारी नदी के गोपी घाट पर बने स्टॉप डैम के गेट खोले गए थे गेट खोलने पर पानी कम हुआ तो एक सफेद रंग की कार नजर आई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। कार के अंदर शव 6 फरवरी को अंबाह थाने में दर्ज गुमशुदा महिला मिथिलेश सकवार और उसके देवर नीरज सकवार के हैं। अंबाह थाना क्षेत्र में रहने वाले मुकेश मौके पर पहुंचे और उन्होंने शवों की पहचान अपनी पत्नी और चचेरे भाई नीरज के रूप में की है।

मुकेश ने बताया कि कार उनके भाई नीरज की है, जो उसे किराए पर चलाते थे। पुलिस मिथलेश और नीरज को 4 महीने से तलाश रही थी भिंड ,ग्वालियर ,दतिया समेत दिल्ली और गुजरात तक पुलिस गई थी। लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला था। फिलहाल पुलिस हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है। मामले की जांच की जा रही है। डीएसपी विजय भदोरिया समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था शव चार महीने पुराने हैं। जिसकी वजह से वह कंकाल में तब्दील हो गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.