Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भोपाल में चलती बाइक पर रील बना रहा युवक नीचे गिरा, हुई मौत..

83

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में रील बना रहा युवक चलती बाइक से नीचे गिर गया। घटना शनिवार की है ,युवक अपने दो दोस्तों के साथ भोपाल के लिंक रोड़ पर बाइक चलाते हुए रील बना रहा था। अचानक उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और युवक का सिर डिवाइडर से टकरा गया इसके बाद युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। गाड़ी पर बैठे युवक के दो दोस्त घायल हुए हैं। 10 मिनट पहले ही युवक ने एक रील अपलोड की थी और दूसरी रील वह बना रहा था।

सूचना पर टीटी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। युवक शनिवार की रात 3 बजे अपने दो दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकला था ,पहले तीनों न्यू मार्केट गए फिर अटल पथ पर कुछ देर बैठे और उसके बाद रील बना रहे थे। तभी गाड़ी स्लिप हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। राज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तन्मय और रंजीत घायल हुए हैं।

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को दे दिया है। बताया जा रहा है कि युवक रील बनाने का शौकीन था और अलग-अलग जगह जाकर हर रोज रील बनाता था, रील बनाने के लिए ही देर रात तीन दोस्त एक मोपेड से निकले थे और घर लौटते समय यह हादसा हो गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.