Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

रोज रात को इन तरीकों से करें एलोवेरा का इस्तेमाल, सुबह मिलेगी निखरी त्वचा

52

एलोवेरा जेल न सिर्फ स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं बल्कि ये आपको सेहतमंद भी बनाए रखता है. इसे आप कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं. एलोवेरा में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये सभी पोषक तत्व आपकी स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं. एलोवेरा आपकी स्किन को पोषण देने के साथ साथ इसे हाइड्रेटेड भी रखता है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं. ये कील, मुहांसे और दाग धब्बों को दूर करने में मदद करते हैं. एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाने से स्किन ग्लोइंग और मुलायम बनी रहती है. वहीं, एलोवेरा में कुछ ऐसे तत्व भी मौजूद होते हैं जो स्किन की रंगत सुधारने का काम करते हैं. नेचुरल ग्लोइंग स्किन के लिए आप कई तरीकों से एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं.

अगर आप रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल लगाते हैं तो इससे आपको ज्यादा फायदा मिलेगा. क्योंकि रात के वक्त स्किन अपने आप को हील करती है. ऐसे में सुबह उठने के बाद आपका चेहरा खिला खिला नजर आएगा. आइए जानते हैं ग्लोइंग स्किन के लिए किन तरीकों से कर सकते हैं एलोवेरा का इस्तेमाल.

एलोवेरा जेल से करें चेहरा साफ

रातो को सोने से पहले आप एलोवेरा जेल से चेहरा साफ कर सकते हैं. इसके लिए आप एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच नारियल का तेल मिला लें. अब इस तैयार मिश्रण से आप चेहरा साफ कर सकते हैं. इसके लिए आप कॉटन की मदद से चेहरा साफ करें. ये दोनों ही चीजें आपके चेहरे को गहराई से साफ करेंगे. इससे चेहरा साफ तो होगा ही साथ ही इसे पोषण भी मिलेगा.

एलोवेरा जेल के साथ मिलाएं शहद

शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं. यह आपकी स्किन को अंदर से नमी और पोषण प्रदान करता है. एलोवेरा जेल और शहद के इस्तेमाल से दाग धब्बों के निशान दूर होते हैं. इसे बनाने के लिए आप एक चमम्च एलोवेरा जेल में एक चम्मच शहद मिला लें. इसे चेहरे पर लगाकर कम से कम 2-3 मिनट के लिए हल्के हाथों से मसाज करें. इसके बाद चेहरा धो लें और कोई मॉइस्चराइजर भी लगा लें.

एलोवेरा जेल और गुलाब जल लगाएं

रात को सोने से पहले आप एलोवेरा जेल और गुलाब जल भी मिलाकर लगा सकते हैं. इन दोनों को अच्छे से मिक्स करके चेहरे औऱ गर्दन पर इसे कॉटन की मदद से लगाएं. सुबह उठकर पानी से चेहरा धो लें. रोज ऐसा करने से चेहरे की रंगत में सुधार आने लगेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.