Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

मौलाना की विवादित टिप्पणी पर बढ़ा विवाद, सफाई कर्मचारियों ने गिरफ्तारी की मांग के साथ सफाई काम पर लगाई रोक

49

इंदौर: इंदौर के एक मौलाना का सफाई मित्रों पर कचरा उठाने को लेकर विवादित वीडियो मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आज चंदननगर थाने में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों ने घेराव करते हुए मौलाना की गिरफ्तारी की मांग की। इसी के साथ आज से पूरे क्षेत्र की सफाई का काम भी बंद कर दिया है।

चंदननगर थाने में आज सफाई कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में एकजुट होकर घेराव किया। सफाई कर्मचारियों के साथ बलाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार व अन्य सफाई मित्र भी शामिल थे। जहां बलाई समाज के साथ सफाई मित्रों ने मौलाना की गिरफ्तारी को लेकर नारेबाजी करते हुए पुलिस से मांग की है कि मौलाना की जल्द गिरफ्तारी की जाए। वही आज से पूरे चंदन नगर क्षेत्र की सफाई का काम भी सफाई कर्मचारियों ने बंद कर दिया है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मौलाना की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक पूरे क्षेत्र में सफाई भी नहीं की जाएगी। वही बलाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने कहा कि मौलाना की गिरफ्तारी को लेकर आज जो प्रदर्शन किया गया है और ऐसा अपमान सफाई कर्मियों के खिलाफ नहीं सहा जाएगा। वही मौलाना की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं दूसरी ओर मौलाना ने स्थिति बिगड़ती देख माफी मांगते हुए अपना एक वीडियो वायरल किया जिसमें वो सफाई मित्रो से माफी मांगते नजर आ रहे है।

मौलाना के वीडियो वायरल होने के बाद सफाई मित्रों ने चंदन नगर क्षेत्र में किया काम बंद

देश के सबसे स्वच्छ शहर और मध्य प्रदेश के आते राजधानी इंदौर में बीते दिन एक मौलाना का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सफाई मित्रों को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की गई थी जिसके बाद वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि मंडल ने चंदन नगर थाने पर मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले को लेकर आज चंदन नगर क्षेत्र में सफाई मित्रों ने काम बंद कर दिया।

आपको बता दे पूरा मामला चंदननगर थाना क्षेत्र का है। जहां मौलाना शादाब द्वारा क्षेत्र की महिलाओं को कचरा वाहन में कचरा ना डालने को लेकर और सफाई मित्रों को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि मंडल ने बोला ना कि खिलाफ चंदन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी वह इस मामले को लेकर आज वार्ड 2 के चंदन नगर क्षेत्र में सफाई मित्रों ने काम बंद कर दिया। वार्ड 2 के दरोगा अरशद शाह का कहना था कि जो वीडियो वायरल हुई थी उसी को लेकर हमने काम बंद किया है। कर्मचारियों का कहना है कि कल फिर हमारे साथ ऐसा होगा अपशब्द बोले जाएंगे तो जब तक इसका निराकरण नहीं होगा तब तक हम अंदर नहीं जाएंगे बस यही हमारा उद्देश्य कि भविष्य में हमारे साथ ऐसा कुछ ना हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.