Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

उत्तराखंड: बद्रीनाथ जा रहा श्रद्धालुओं से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, 12 की मौत, 8 घायल

32

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक श्रद्धालुओं से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिर गया है. इस हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि 8 गंभीर घायल बताए जा रहे हैं. जिस वक्त यह हादसा हुआ है उस वक्त ट्रैवलर के अंदर करीब 23 लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि यह ट्रैवलर नोएडा से यात्रियों को लेकर रवाना हुआ था. सभी यात्री श्रीनगर की ओर से बद्रीनाथ हाईवे पर जा रहे थे. इसी बीच रुद्रप्रयाग में सड़क किनारे बनी गहरी खाई में ट्रैवलर गिर गया.

हादसे की सूचना के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन की रेस्क्यू टीम और एसडीआरएफ की टीमें पहुंची हैं. लगातार लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है. हादसा इतना भीषण था कि लोगों के शव अंदर फंसे हुए हैं. वहीं जो लोग घायल हैं उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया जा रहा है. इस भीषण हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी एक्स पर शोक व्यक्त किया है. हादसे में गंभीर रूप से घायलों को ले जाने के लिए एंबुलेंस लगी हुई हैं. सीएम धामी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं.

खाई में गिरा ट्रैवलर, मची चीख-पुकार

नोएडा से रवाना हुआ टेंपो ट्रैवलर श्रीनगर से चापता की ओर जा रहा था. इसी बीच जब यह बद्रीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग के पास से गुजर रहा था तभी अचानक सड़क के किनारे बनी गहरी खाई में जा गिरा. जैसे ही ट्रैवलर नीचे गिरा अंदर बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. ट्रैवलर के अंदर कई बुजुर्ग बैठे हुए थे. हादसा इतना भीषण था कि ट्रैवलर की बॉडी को काफी नुकसान हुआ है और कई लोग इंसके अंदर फंसे रह गए. उन्हें मुश्किल से रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला है.

एसडीआरएफ – पुलिस टीम रेस्क्यू में जुटी

जब टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा तो तुरंत स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू शुरू किया. पुलिस के साथ यहां पर एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची है. 8 लोगों को घायल हालत में ट्रैवलर के अंदर से निकाला गया है जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए पहुंचाया गया है. वहीं मृतकों की शिनाख्त करने और उनके परिजनों से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.