Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा से जुड़ा ग्वालियर

40

ग्वालियर भी शनिवार को पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा से जुड़ गया। इस योजना का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 जून को  भोपाल में शुभारंभ किया था। शनिवार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पर शनिवार को योजना के शुभारंभ के लिए कार्यक्रम हुआ जिसे केंद्रीय मंत्री मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्चुअली संबोधित किया। कार्यक्रम में उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पर्यटन , संस्कृति धर्मेन्द्र सिंह लोधी तथा सांसद भारत सिंह कुशवाह आदि शामिल हुए । संस्कृति मंत्री लोधी  भोपाल से पीएम श्री पर्यटन वायुसेवा का विमान लेकर ग्वालियर पहुंचे थे। कायक्रम में हरी झंडी दिखाकर विमान को भोपाल के लिए रवाना किया।

पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा का संचालन मध्यप्रदेश टूरिज्म द्वारा मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ पीपीपी मोड पर किया जा रहा है। इसके माध्यम से प्रदेश के आठ शहरों ग्वालियर,  भोपाल,  इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, सिंगरौली और खजुराहो को हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ा गया है। पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा का संचालन 13 जून से शुरू हो गया है। ग्वालियर से 15 जून को और 16 जून को उज्जैन से हवाई यात्रा की शुरुआत होगी। हवाई सेवा के लिए 6 पैसेंजर सीट वाले दो एयरक्राफ्ट का संचालन किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.