Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी... Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ... Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप... Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश...

रेलवे में सरकारी नौकरी का मौका, 1556 पोस्ट पर जल्द शुरू हो सकती है भर्ती

40

जबलपुर। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के अध्यक्ष सीएम उपाध्याय व महामंत्री अशोक शर्मा ने बताया कि रनिंग रूम व टीटी रेस्ट हॉउस में सभी आवश्यक सुविधाएं, कू रिव्यू के तहत पमरे के कोटा  भोपाल एवं जबलपुर मंडल में 1096 एएलपी व 460 ट्रेकमैनेजर समेत कुल 1556 पद सृजित होंगे।

रेल कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की

 

इस दौरान पमरे के  भोपाल, कोटा, जबलपुर मंडल, मुख्यालय, कोटा, भोपाल कारखानों व विभिन्न स्टेशनों एवं डिपो की ज्वलंत समस्याओं को रखा गया। संघ ने बताया कि पेट्रोलिंग निर्धारित समय से ज्यादा नहीं करवाना है, बावजूद इसके करवाई जा रही है। एसएंडटी, इंजीनियरिंग, रनिंग स्टाफ की समस्याएं से लेकर कालोनी व क्वार्टरो की जर्जर व्यवस्था जैसे मुद्दों को पीएनएम में उठाया गया।

 

रेल क्लोजर के मैन पेट्रोलमैन को नहीं ले जाने का निर्णय

संघ के पदाधिकारियों को पमरे अधिकारियों ने बताया कि 200 नए आवासों के निर्माण का प्रस्ताव पारित कर रेलवे बोर्ड को प्रेषित किया जा रहा है। रेल क्लोजर के पेट्रोलमैन को नहीं ले जाने का निर्णय लिया गया है। एचआरएमएस से आन लाइन छुट्टी पर 24 घंटे के भीतर निर्णय लिया जा रहा है। इधर संघ ने मांग की कि कर्मचारियों को अतिरिक्त घंटों के लिए ओवर टाईम दिया जाए। बैठक में संघ के संयुक्त महामंत्री सतीश कुमार, मंडल अध्यक्ष राजेश पांडे, एसएन शुक्ला, मंडल सचिव डीपी अगवाल, अशोक पाठक, संदीप श्रोती आदि मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.