Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

RAS पास करके चर्चा में आई थी सफाईकर्मी, IAS की कर रही थी तैयारी कि तभी हो गई अरेस्ट

26

जयपुर हेरीटेज में तैनात सफाईकर्मी आशा कंडारा (Asha Kandara) को एसीबी ने घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार (Arrest) किया है. साथ में उनके बेटे और एक अन्य को भी अरेस्ट किया गया है. आरोप है कि आशा कंडारा सफाई कर्मियों की भर्ती करवाने के नाम पर लोगों से रिश्वत लेती हैं. एसीबीके डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा ने इस बारे में जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों सूचना मिली थी कि आशा कंडारा, उनका बेटा ऋषभ और दलाल योगेंद्र, सफाईकर्मियों की भर्ती के नाम पर लोगों से रुपए ऐंठ रहे हैं. इस सूचना के आधार पर पाली के बर इलाके से आशा कंडारा के बेटे ऋषभ और दलाल योगेंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया. एसीबी की टीम ने आशा कंडारा की कार की तलाशी में पौने दो लाख रुपए नकद बरामद किए. एसीबी की टीम अब आशा कंडारा के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सफाईकर्मी की भर्ती के नाम पर इन्होंने कितने लोगों से पैसे ऐंठे हैं.

एसीपी की टीम को सूचना मिली थी कि मंगलवार रात को आशा कंडारा जयपुर से निकली थी. पाली के पास होटल शीतल में आशा कंडारा का बेटा ऋषभ और योगेंद्र चौधरी पैसे लेकर रुके हुए थे. आशा कंडारा होटल पहुंची तो एसीबी की टीम ने दबिश दी और तीनों को मौके से गिरफ्तार किया. एसीबी की पूछताछ में आशा ने बताया कि सफाईकर्मी की भर्ती का सौदा 3 लाख 30 हजार रुपए में किया जाता है. फिलहाल तीनों से पूछताछ जारी है.

आरएएस भर्ती परीक्षा 2018 में हुआ था चयन

शादी के कुछ साल बाद ही आशा कंडारा अपने पति से अलग हो गई थीं. परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए आशा ने सफाईकर्मी की भर्ती परीक्षा दी. उन्होंने साल 2018 में आरएएस की भी परीक्षा दी. 12 दिन के बाद ही आशा का चयन सफाईकर्मी के पद पर हो गया. आशा ने ये नौकरी ज्वाइन कर ली. उसके दो साल बाद जब आरएएस परीक्षा का रिजल्ट आया तो आशा कंडारा का इसमें भी चयन हो गया था. उनकी 728वीं रैंक आई थी. लेकिन उन्हें एसडीएम बनना था. जबकि रैंक के हिसाब से उन्हें इंस्पेक्टर का पद मिल रहा था. इसलिए उन्होंने यह नौकरी ज्वाइन नहीं की. लोग आशा के इस फैसले से बेहद हैरान हुए थे. इस कारण वह खूब चर्चा में भी रही थीं. आशा ने उस समय बताया था कि वह आईएएस बनना चाहती हैं और यूपीएससी की तैयारी भी कर रही हैं. अब जब पुलिस ने उन्हें घूसखोरी के लिए गिरफ्तार किया है, तो एक बार फिर से वो चर्चा में आ गई हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.