Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...

जयमाल से पहले स्टेज के पीछे गया दूल्हा, करने लगा ऐसा काम कि दुल्हन ने तोड़ दी शादी

88

उत्तर प्रदेश के भदोही में एक दूल्हे को शराब के नशे में धुत और गांजा पीते देख दुल्हन का पारा चढ़ गया. उसने फिर शादी से इनकार कर दिया. मामला फत्तूपुर इलाके का है. यहां गाजे-बाजे के साथ एक घर में बारात पहुंची. दुल्हन को स्टेज पर लाया दया. सब कुछ सही चल रहा था. तभी दुल्हन ने देखा कि दूल्हे के मुंह से शराब की बदबू आ रही है. तब तक उसने कुछ नहीं कहा. इसके बाद दुल्हन ने देखा कि दूल्हा स्टेज के पीछे चला गया.

दुल्हन भी उसके पीछे गई. उसने देखा कि वहां जाकर दूल्हा गांजा फूंक रहा है. बस फिर क्या था. दुल्हन ने सबके सामने आकर कहा कि वो ये शादी नहीं करेगी. जो शख्स इस तरह के गंदे नशे करता हो, उसे वो अपना जीवनसाथी स्वीकार नहीं कर सकती. यह सुनते ही दूल्हा और दुल्हन पक्ष, दोनों तरफ के लोग दंग रह गए. दुल्हन ने कहा कि दूल्हा पूरी तरह से नशे में चूर है. ऐसे गंजेड़ी और नशेड़ी युवक से वो शादी नहीं करना चाहती.

दुल्हन की बात सुनते ही दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच बहसबाजी शुरू हो गई. थोड़ी देर बाद वहां दोनों पक्षों में मारपीट भी शुरू हो गई. इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारात में आए दूल्हे और उसके रिश्तेदारों को बंधक बना लिया. उनसे शादी में खर्च किए गए 8 लाख रुपये वापस मांगने लगे. तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझौता करने की सलाह दी. बाद में गुरुवार की सुबह बंधक बनाए गए दूल्हे, उसके पिता और दादा को बिना शादी के जाने की इजाजत दे दी गई.

जौनपुर से आई थी बारात

पुलिस ने बताया कि फत्तूपुर की रहने वाली शीला देवी की बेटी पिंकी की शादी जौनपुर जिले के जयरामपुर निवासी गौतम से होनी थी. उन्होंने बताया कि बुधवार रात जब बारात पहुंची तो दूल्हा नशे की हालत में था और मंच से गालियां दे रहा था. उस समय लोगों ने उसे कुछ भी नहीं कहा. दुल्हन की मां शीला देवी की मानें तो थोड़ी देर बाद दुल्हन को जब स्टेज पर लाया गया तो दूल्हा स्टेज के पीछे चला गया. जयमाल से पहले उसे मंच के पीछे खुद दुल्हन ने ही गांजा पीते देख लिया. इससे नाराज होकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.