Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बंद लिफाफे में मांगे गए सबूत… यूपी में BJP के खराब प्रदर्शन की ढूंढी जा रही वजह

27

यूपी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खराब प्रदर्शन को लेकर समीक्षा बैठक शुरू हो गई है. नतीजे आने के बाद कुछ उम्मीदवारों ने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से भितरघात को लेकर शिकायत की थी. ऐसे नेताओं से लिखित में शिकायत भेजने को कहा गया था. कुछ उम्मीदवारों ने बंद लिफाफे में सबूत समेत हार की वजहें बताई हैं. अब नए सिरे से आज से समीक्षा शुरू हुई है. इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी 29 सीटें हार गई. इनमें 26 सींटिंग सांसद हैं. बीजेपी इस बार 33 सीटें ही जीत पाई.

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने आज से मीटिंग शुरू की है. एक-एक सीट पर हार की समीक्षा करने का फैसला हुआ है. सबसे पहले अवध क्षेत्र के हारे हुए 9 प्रत्याशियों को बुलाया गया.

बाराबंकी, सीतापुर, खीरी, श्रावस्ती, मोहनलालगंज, रायबरेली, फैजाबाद, अंबेडकरनगर और धौरहरा के हर प्रत्याशी बुलाए गए. हर सीट की विस्तार से समीक्षा हो रही है. बैठक में आगामी कार्यक्रमों के साथ बीजेपी यूपी की 44 सीटों पर हुई हार को लेकर भी चर्चा हो रही हैं.

जमीनी पड़ताल करेगी बीजेपी की टीम

बीजेपी इन सीटों पर भेजने के लिये प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व विधायक और विधायकों की एक टीम बना रही है. यह टीम इन सभी लोकसभा क्षेत्र में जाकर जमीनी पड़ताल करेगी. यह टीम पता करेगी कि हार के मुख्य कारण क्या रहे हैं?

बीजेपी के कुछ जीते और कुछ हारे हुए उम्मीदवार पार्टी नेताओं की भितरघात को सबसे बड़ी वजह बता चुके हैं. मोदी सरकार में मंत्री रहे कौशल किशोर इस बार मोहनलालगंज सुरक्षित सीट से हार गए.

उन्होंने आज बैठक में कहा कि उन्हें अपनों ने मिलकर हराया. संविधान और आरक्षण खत्म होने की अफवाह का भी असर रहा. उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज से लेकर बांदा से चुनाव हारे आर के पटेल की भी यही शिकायत है.

बीजेपी ने दिया था 400 पार का नारा

बता दें कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा दिया था. चुनाव के दौरान बीजेपी ने दावा किया था कि एनडीए की सीटों की संख्या बढ़कर 400 से अधिक हो जाएगी, लेकिन चुनाव परिणाम में देखा गया कि यूपी सहित कई राज्यों में बीजेपी के प्रदर्शन अच्छे नहीं रहे हैं. अब पार्टी ने हार की समीक्षा शुरू की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.