Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

आइसक्रीम में थी कटी हुई इंसानी उंगली, खाने ही जा रही थी महिला कि निकल गई चीख

21

जरा सोचिये आप कुछ खा रहे हों और उस खाने वाली चीज में कोई कटा हुआ मानव अंग निकल जाए. इस बात को सोचने मात्र से ही आपके रोंगटे जरूर खड़े हो गए होंगे. लेकिन ऐसा महाराष्ट्र के मुंबई में सच में हुआ है. एक महिला ने ऑनलाइन ऐप के जरिए खाने के लिए 3 आइसक्रीम का ऑर्डर दिया. डिलीवरी होते ही महिला ने आइसक्रीम की पैकिंग खोली. वो उसे खाने ही वाली थी कि तभी उसे आइसक्रीम में इंसानी उंगली नजर आई.

यह देखते ही महिला के होश फाख्ता हो गए. उसके मुंह से चीख निकल पड़ी. उसने घबराते हुए पहले तो आइसक्रीम को रख दिया. उसे लगा कि शायद उसे कोई धोखा हुआ है. लेकिन जब उसने दोबारा आइसक्रीम को देखा तो पता चला कि वो सच में ही 2 सेंटीमीटर की इंसानी उंगली है.

रिपोर्ट आने का इंतजार

महिला ने तुरंत इसकी जानकारी अपने घर वालों को दी. फिर मलाड पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची उन्होंने इंसानी उंगली समेत आइसक्रीम को जांच के लिए भिजवा दिया. महिला की तहरीर पर पुलिस ने यम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने कहा कि अभी आइसक्रीम और इंसानी उंगली को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. उंगली महिला या पुरुष, किसकी है, इसके बारे में अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया है. रिपोर्ट आने के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा.

चर्चा का विषय बनी ये घटना

बहरहाल यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है. अब तक तो खाने की चीजों में छिपकली, चूहे और अन्य कीड़े मिलने की खबरें आती रही हैं. लेकिन इंसानी अंग के मिलने से हड़कंप मच गया है. सभी लोग यही सोच रहे हैं कि यह कैसे हो सकता है. सोशल मीडिया पर भी यह खबर खूब वायरल हुई है. बताया जा रहा है कि यम्मो आइसक्रीम एक नामी ब्रांड है. अब पुलिस आगे क्या एक्शन लेती है, ये तो रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.