Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी का इंदौर दौरा; 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में जेन-जी और युवा... Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स...

आतंकियों का खात्मा तय! पीएम मोदी और NSA अजीत डोभाल की मीटिंग में बना फुलप्रूफ प्लान

65

कश्मीर घाटी में कमर टूटने के बाद आतंकी संगठन अब जम्मू संभाग को दहलाने की साजिशें रच रहे हैं. बीते तीन दिनों में रियासी, कठुआ और डोडा में हुए हमले इसकी तस्दीक करते हैं. आतंकियों की नापाक साजिशों को नाकाम करने के लिए सुरक्षाबल और खुफिया एंजेंसियां लगातार काम कर रही हैं. विदेश दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एनएसए अजीत डोभाल और अन्य अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर में स्थिति की समीक्षा की.

प्रधानमंत्री मोदी को अधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा संबंधी स्थिति की पूरी जानकारी दी है. आतंकवाद विरोधी प्रयासों के बारे में बताया है. प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों से आतंकवाद विरोधी क्षमताओं का पूरा उपयोग करने को कहा है. इसका सीधा संकेत है कि किसी भी सूरत में अब आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा.

गृह मंत्री अमित शाह और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की

प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की है. सुरक्षाबलों की तैनाती और आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन पर चर्चा की है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी बात की है. उनसे जम्मू-कश्मीर में स्थिति का जायजा लिया है. प्रधानमंत्री को स्थानीय प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई है.

रियासी में तीर्थयात्रियों से भरी बस पर किया था हमला

आतंकवादियों ने रविवार शाम रियासी जिले में तेरयाथ गांव के पास तीर्थयात्रियों से भरी बस पर फायरिंग की थी. शिव खोड़ी मंदिर से कटरा जा रही ये बस गहरी खाई में गिर गई थी. इस आतंकी हमले में नौ लोगों की मौत हो हुई थी. 41 घायल हो गए थे. बस में उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के तीर्थयात्री थे.

कठुआ में पुलिस अधिकारियों की गाड़ी पर फायरिंग

कठुआ जिले के सैदा सुखल गांव में आतंकी गतिविधि की सूचना पर मंगलवार रात सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था. इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग की थी. इसमें दो वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाने की नापाक कोशिश की. हालांकि, दोनों अधिकारी सुरक्षित बच निकले. उनके वाहनों पर गोलियां लगीं.

डोडा में भद्रवाह-पठानकोट मार्ग पर चौकी पर हमला

डोडा जिले में भद्रवाह-पठानकोट मार्ग पर आतंकवादियों ने मंगलवार देर रात चौकी पर हमला किया था. इसमें राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवान और एक एसपीओ घायल हुआ था. इन हमलों को लेकर अधिकारियों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की पाकिस्तान साजिश रच रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.