Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे... हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का वेतन और बीमा कवरेज बढ़ा, ग्रेच्युटी की सीमा भी हुई संशोध... हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, दूल्हे ने दहेज में लिए सिर्फ एक रुपया— ... हरियाणा के झज्जर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मा... दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर लगाए गंभीर आरो...

NEET: अंधकार में लाखों छात्रों का भविष्य, कैसे बहाल होगी परीक्षा की विश्वसनीयता?

65

देश में जिस परीक्षा के बाद छात्र डॉक्टर बनते हैं वो परीक्षा NEET सवालों के घेरे में आ गई है. नीट परीक्षा कराने वाली करवाने वाली एजेंसी NTA को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है. ये जंग सुप्रीम कोर्ट से लेकर सड़कों तक लड़ी जा रही है. आज सुप्रीम कोर्ट से छात्रों के लिए बड़ी खबर आई. NEET के 1563 कैंडिडेट्स की 23 जून को दोबारा परीक्षा होगी. इन्हें ग्रेस मार्क्स मिले थे, लेकिन सवाल सिर्फ ग्रेस मार्क्स का ही नहीं है. सवाल ये भी है कि पहली बार नीट में 67 छात्रों ने टॉप कैसे किया और एक ही एग्जाम सेंटर से 6 छात्र टॉपर कैसे हो सकते हैं. सवाल ये भी है कि ऑफलाइन परीक्षा में देरी का पैमाना क्या है.

NTA के श्यामपट्ट पर सवालों की दर्जनों लकीरें उभर आई हैं, जिस परीक्षा को पास करके डॉक्टरी की पढ़ाई शुरू होती है, उस नीट की पवित्रता संकट में घिरी नजर आ रही है. कथित गड़बड़ियों की त्रिजियाएं ईमानदारी के परिमापों को तोड़ रही हैं, डॉक्टरी का सपना संजोए सैकड़ों छात्र असमंजस के त्रिभुजों-आयतों में फंसे नजर आ रहे हैं.

याचिकाकर्ताओं की वकील सुरीति चौधरी ने कहा कि 3 मुद्दे मुख्य हैं: पहला ग्रेस मार्क्स, दूसरा पेपर लीक से जुड़ा है और तीसरा मुद्दा गलत सवालों का. इन सवालों का जवाब जिन छात्रों ने दिया, उनके साथ क्या कोई भेदभाव नहीं हुआ?

नीट की परीक्षा जितनी कठिन है, परिणामों के बाद विरोध कर रहे छात्रों के सवाल भी उतने ही कठिन हैं. छात्र जानना चाहते हैं कि 67 कैंडिडेट्स कैसे टॉपर हो सकते हैं. एक ही सेंटर के 6 छात्रों के 720 में से 720 अंक कैसे आ सकते हैं. 720 में से 718 और 719 अंक कैसे आ सकते हैं. 1563 स्टूडेंट को ग्रेस मार्क्स किस आधार पर तय हुए.

NTA ने बनाई कमेटी

NTA डीजी सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि हमने कमेटी बनाई है. कमेटी एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपेंगी. किसी भी छात्र के साथ गलत नहीं होगा. नीट की परीक्षा कराने वाली एजेंसी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA शक और सवालों के घेरे में है. NTA छात्रों के दर्जनों सवालों का जवाब FAQ के जरिए दे रही है, लेकिन राजनीति के गलियारों से भी सवालों की बौछार हो रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.