Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओ... हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे व्यापक, जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्द... कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के...

भल्ला खाकर दो दर्जन ग्रामीण हुए फ़ूड प्वाइजनिंग के शिकार 14 अस्पताल में भर्ती

39

कैलारस के बरेठे का पुरा गांव में दो दर्जन ग्रामीण फ़ूड पॉयजनिग के शिकार हो गए। हालात खराब होते देख बुधवार को कुछ ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव में अन्य बीमार होने की सूचना पर बीएमओ डॉ एसआर मिश्रा ने डॉक्टरों की टीम गांव में भेजी। जिस पर कुछ 14 लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए। बाकी का इलाज गांव में ही किया गया। अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत में भी सुधार है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को गांव में हाथ ठेला पर भल्ला बेचने वाला आया। जिस पर गांव के दर्जनों बच्चे महिलाओं व पुरुषों ने भल्ला खाया। इसी बीच रात में ग्रामीणों को उल्टी दस्त होना शुरू हो गए। जिस पर चार से पांच ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीएमओ को अन्य ग्रामीणों के बीमार होने की सूचना मिली तो गांव में कैंप किया गया। जिस पर यहाँ बीमार ग्रामीणों का इलाज किया गया। वहीं आठ ग्रामीण गम्भीर होने पर उन्हें कैलारस अस्पताल में भर्ती कराया। बीएमओ ने बताया कि पांच से छह लोगों की छुट्टी कर दी है। बाकी का इलाज किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.