Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

मध्‍य प्रदेश में तीसरी, चौथी, छठवीं व सातवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 27 फरवरी से

34

भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में तीसरी, चौथी, छठवीं व सातवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 27 फरवरी से होंगी। ये परीक्षाएं चार मार्च तक आयोजित की जाएंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं दोपहर दो से साढ़े चार बजे तक होंगी। राज्य शिक्षा केंद्र ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

आदेश में लिखा है कि प्रथम भाषा के रूप में उर्दू या मराठी का चयन करने पर द्वितीय भाषा अंग्रेजी और अतिरिक्त भाषा के रूप में हिंदी का चयन करना अनिवार्य होगा। वहीं प्रथम भाषा के रूप में अंग्रेजी का चयन करने पर द्वितीय भाषा हिंदी का चयन करना अनिवार्य होगा।

यह भी निर्देशित किया गया है कि परीक्षा अवधि में स्थानीय या अन्य अवकाश घोषित होने पर भी परीक्षा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संपन्न होगी। इस बार लोकसभा चुनाव के कारण सभी परीक्षाएं निर्धारित समय से पहले आयोजित की जा रही हैं।

पहली व दूसरी कक्षा की नहीं होगी परीक्षा

पहली व दूसरी कक्षा की वार्षिक परीक्षा नहीं होगी। इनमें अभ्यास पुस्तिका के माध्यम से बच्चों का मूल्यांकन किया जाएगा। वहीं नर्सरी से केजी-टू तक की कक्षाओं के बच्चों का किसी भी प्रकार का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.