Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बदौला बाजार की घटना निंदनीय, शांति बनाएं रखें… सतनाम समाज संग बैठक कर बोले CM विष्णु देव साय

47

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सतनामी समाज के प्रमुखों के साथ बैठक करते हुए बलौदा बाजार जिले में हुई घटना पर गंभीर चिंता प्रकट की. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाबा गुरू घासीदास ने समाज में शांति और सद्भाव का संदेश दिया था. सीएम ने कहा कि समाज भ्रमित न हो- इस संबंध में हम सब को साथ मिलकर काम करना चाहिए. समाज में सद्भाव हम सबकी जिम्मेदारी है.

वहीं सतनामी समाज प्रमुखों ने भी कहा कि हम सभी बलौदा बाजार की घटना से चिंतित हैं. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने प्रदर्शन के दौरान हिंसा की और तोड़फोड़ को अंजाम दिया, वे सभी असामाजिक तत्व थे. सतनाम समाज के प्रमुखों ने कहा कि वे हमारे प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा कत्तई नहीं थे.

‘शांति के टापू में न हो ऐसी घटना’

इस दौरान सीएम विष्णु देव ने कहा कि सतनामी समाज परम पूज्य गुरू बाबा घासीदास के अनुयायी हैं. बाबा ने दुनिया को सत्य और अहिंसा का संदेश दिया है. पिछले दिनों असामाजिक तत्वों ने जिस तरह रसे जैतखाम का अपमान किया, वह निंदनीय है. उन्होंने बताया कि शासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए न्यायिक जांच की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि शांति के टापू में ऐसी घटना का होना उचित नहीं.

इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इस घटना के संबंध में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी. प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि हम सत्य, अहिंसा और सद्भाव को मानने वाले लोग हैं.

बैठक में गणमान्य लोगों ने लिया हिस्सा

इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव, कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, दयाल दास बघेल, टंक राम वर्मा, विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के उपाध्यक्ष सरजु प्रसाद धृतलहरे, संरक्षक विनोद भारती, सतनामी कल्याण समिति, सतनामी सेवा समिति, सतनामी उत्थान समिति के जिला अध्यक्ष, कार्याकारिणी सदस्य सहित समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.