Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

जम्मू आतंकी हमला: खाई में नहीं गिरती बस तो सभी मारे जाते, 15 मिनट तक इन्होंने सामने देखी ‘मौत’

27

जम्मू-कश्मीर के रियासी में 9 जून को आतंकियों ने श्रद्धालुओं से भरी बस पर हमला कर दिया था. हमले में 9 लोगों की मौत और 33 घायल हुए हैं. आतंकियों ने बस पर गोलियों की बरसात कर दी. एक गोली ड्राइवर को भी लगी. इसके बाद बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. घायलों में उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लोग भी हैं, जो कि अस्पतालों में भर्ती हैं. ये लोग रियासी आतंकी हमले की बात करते ही डर जाते हैं, बस एक ही बात कहते हैं कि भगवान ने उनकी जान बचा ली.

आतंकी हमले के दौरान बस में गोंडा की एक युवती भी मौजूद थी. जब उसका नाम पूछा गया तो उसने बताने से इनकार कर दिया. लेकिन एक बात जरूर कही कि अगर बस खाई में नहीं गिरती तो आतंकी सभी को मार डालते. युवती सहमी दिख रही थी. उसने कहा कि 15 मिनट तक आतंकी गोलियां बरसाते रहे. लोग जितना चिल्लाते, आतंकी उतनी ही तेजी से फायरिंग कर रहे थे.

बस में सवार युवक ने बताया

बस में वाराणसी का अतुल अपनी पत्नी के साथ बैठा था. उसने बताया कि वह अगली सीट पर बैठा था. अचानक गोलियों की आवाजें आने लगीं. बस के सामने का शीशा टूट गया. फिर पता चला कि बस को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाई जा रही हैं. सभी यात्री बस के फर्श पर बैठ गए. फिर आपस में सभी यात्रियों ने इशारा किया कि सभी चुप हो जाएं. लेकिन बस हिलने लगी. यात्री एक-दूसरे से टकराने लगे. इसके बाद फिर कुछ यात्री चिल्लाने लगे. तभी आतंकियों ने दोबारा फायरिंग शुरू कर दी. इसके कुछ देर बाद ही बस खाई में गिर गई.

घायलों में ये लोग शामिल

रियासी हमले में घायलों में गोंडा के देवी प्रसाद गुप्ता, बिटन गुप्ता, पलक गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, दीपक कुमार और राजेश गुप्ता शामिल हैं. वहीं वाराणसी के अतुल और नेहा, बलरामपुर के विकास वर्मा, शारदा देवी, बिमला देवी, दिल्ली की शिवानी, गोरखपुर की गायत्री देवी और मेरठ के तरुण कुमार, पवन कुमार सहित अन्य भी घायलों में शामिल हैं.

रियासी आतंकी हमले के विरोध में राजस्थान के चौमू में लोगों ने रैली निकाली. चौमू के थाना मोड़ के पास लोगों ने सड़क जाम कर दिया, धरना दिया और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. शहरवासी आतंकी हमले में मारे गए लोगों के घरवालों को आर्थिक मुआवजा और सरकारी नोकरी देने की मांग कर रहे थे. एहतियातन भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. आतंकी हमले में चौमू व हरमाड़ा के 4 लोगों की मौत हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.