Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

छतरपुर में वाटर पार्क के स्विमिंग पूल में डूबा बच्चा, हुई मौत ,परिजनों के साथ गया था नहाने

92

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में वॉटर लैंड पार्क के स्विमिंग पूल में एक 9 साल का बच्चा डूब गया और उसकी मौत हो गई है। यह घटना ओरछा थाना क्षेत्र के महोबा रोड़ पर फोरलेन हाईवे पर बने वॉटर लैंड पार्क की है। जब एक घंटे तक बच्चा कहीं नहीं दिखा तो परिजन उसे ढूंढने लगे इस दौरान बच्चा डूबा मिला। हादसे के बाद पार्क का संचालक और अन्य कर्मचारी वाटर पार्क में ताला लगाकर मौके से भाग गए हैं। आपको बता दें कि रविवार को बाबू अपने परिजनों के साथ वाटर पार्क में गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

वाटर पार्क में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। मृतक के चाचा बृजेंद्र ने बताया है कि रविवार को हम सुबह वाटर पार्क में नहाने गए थे। नहाने के बाद जब हमें बच्चा नहीं दिखा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान भतीजा पानी में डूबा मिला उसे निकालकर हम जिला अस्पताल पहुंचे यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

आपको बता दें कि यह वाटर पार्क 2 साल से संचालित हो रहा था। वहीं सिटी कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि पुलिस की समझाईश के बाद बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द वाटर पार्क के संचालक को पकड़ लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.