Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां... Kashi Vishwanath Mahashivratri 2026: काशी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 3 KM लंबी लाइन; जानें बाबा विश्... Uzma Khan Kanwar Yatra: मुराद पूरी हुई तो कांवड़ लेकर निकलीं उजमा खान, महादेव की भक्ति में लीन होकर ...

डिप्रेशन की शिकार एक्ट्रेस नूर मालाबिका दास ने किया सुसाइड, 3 दिन बाद कमरे में मिली लाश

38

मुंबई के ओशिवारा इलाके में मालाबिका दास नाम की एक अभिनेत्री की लाश मिली है. वे पहले कतर एयरवेज की पूर्व एयर होस्टेस भी रह चुकी थीं. उसकी बॉडी बुरी स्थिति में घर में पाई गई. पुलिस के मुताबिक मालाबिका ने ओढ़नी से घर के सीलिंग फैन में लटक कर आत्महत्या कर ली और किसी को इस बात की भनक भी नहीं थी. बाद में जब लाश की बदबू बाकी घरों तक गई और लोगों ने शिकायत की तब पुलिस ने मामले में एक्शन लिया और उनके घर जाकर लाश को बरामद किया गया.

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर मालविका को बाहर निकाला और बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. अभिनेत्री का पूरा नाम नूर मालाबिका दास माना जा रहा है. ओशिवारा पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभिनेत्री लंबे समय से डिप्रेशन का शिकार थीं साथ ही वे डिप्रेशन की दवाई भी खा रही थीं. शुरुआती जांच की मानें तो इसी डिप्रेशन को उनकी सुसाइड की वजह भी माना जा रहा है. इस मामले में पुलिस ने ADR दर्ज किया है.

नूर मालाबिका दास मूलतः असम की रहने वाली थीं. वे पहले एयर होस्टेस थी बाद में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. 37 साल की इस अभिनेत्री ने कई हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया. वे उल्लू ओटीटी चैनल के पॉपुलर शो चरमसुख से पॉपुलर हुई थीं. इसके अलावा वे सिस्कियां, तीखी चटनी, हलचल और देखी अनदेखी का हिस्सा रह चुकी हैं. इसके अलावा वे काजोल की वेब सीरीज द ट्राएल में नजर आ चुकी थीं. वे सोशल मीडिया पर भी एक्टिव थीं और उनक 1 लाख 60 जहार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. अब उनके निधन की खबर से एक्ट्रेस के चाहनेवाले भी दुखी हैं और दुख व्यक्त कर रहे हैं. लोग उनकी पोस्ट पर जाकर रिएक्ट कर रहे हैं और उन्हें मिस कर रहे हैं. नूर फैन्स संग कनेक्टेड रहती थीं और डेली रूटीन से अपडेटेड रखती थीं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.