Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडि... एमपी में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत होली पर बदमाशों का तांडव! मुफ्त शराब के लिए मांगी रंगदारी, मना करने पर बरसाईं गोलियां, देखें वीडियो Tonk News: टोंक में दो समुदायों के बीच झड़प, तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात कैसा होगा 'नया आगरा'? 15 लाख लोगों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान, नोएडा की तर्ज पर बसेंगे 58 गांव!

अस्पताल की लिफ्ट तीसरी मंजिल से गिरी, चार लोग हुए हादसे का शिकार

55

इन दिनों लिफ्ट हादसों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. राजस्थान के झुंझुनूं में हुए लिफ्ट हादसे के बाद अब मध्य प्रदेश के इंदौर से भी ऐसी ही खबर सामने आई है. यहां लिफ्ट हादसा हो गया, जिसमें चार लोग घायल हुए हैं. यहां महू के प्राइवेट अस्पताल में तीसरी मंजिल से लिफ्ट गिर गई. लिफ्ट में चार लोग सवार थे. सभी इस हादसे में घायल हो गए. घटना रविवार देर रात 10 बजे हुई है. घटना में घायल अर्जुन गुर्जर ने बताया कि वे लोग अस्पताल में भर्ती अपने परिजन से मिलने आए थे.

सभी भात खेड़ी स्खेत्र के रहने वाले हैं. रात 10 बजे करीब अर्जुन गुर्जर, राधे गुर्जर, अर्जुन पथारिया और 15 वर्षीय कुलदीप गुर्जर तीसरी मंजिल से लिफ्ट में नीचे जाने के लिए चढ़े. तभी अचानक लिफ्ट गिर गई. जिसमें चारों लोग घायल हो गए. सभी का इलाज इसी अस्पताल में चल रहा है.

राजस्थान के झुंझुनूं में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) की कोलिहान खदान है. यहां 14 मई को इस खदान में एक हादसा हुआ. रात के 8:30 बज रहे थे. कोलिहान खदान में लगभग 150 मजदूर काम कर रहे थे. 15 अधिकारी खदान में से लिफ्ट से ऊपर आ रहे थे. तभी लिफ्ट की चेन टूट गई और 1785 फीट नीचे गिर गई. लिफ्ट में सवार 15 अधिकारी फंस गए. अगले दिन उनका रेस्क्यू किया गया. लेकिन 15 में से एक अधिकारी की रेस्क्यू के दौरान मौत हो गई.

इससे पहले भी लिफ्ट हादसे के कई मामले सामने आ चुके हैं. कुछ समय पहले नोएडा के हाईराइज ऑफिस के बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से 5 लोग घायल हो गए थे. घटना के बाद आनन-फानन में लोगों ने 5 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना सेक्टर 125 स्थित रिवर साइट टावर की है. यहां काम करने वाले 7 लोग काम पूरा करने के बाद घर जाने के लिए निकले थे. इसके बाद वो 8वें फ्लोर के लिफ्ट में सवार हो गए. मगर, लिफ्ट में सवार होते ही अचानक 8वें फ्लोर से लिफ्ट गिर गई.

उससे पहले ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 137 में लिफ्ट हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी. 8वें फ्लोर पर जाने के दौरान तार टूटने से अचानक लिफ्ट नीचे आ गिरी और 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई. विशेषज्ञों का कहना है कि अलग-अलग मामलों में लिफ्ट हादसे के कारण अलग-अलग हो सकते हैं.

क्यों गिरती है या फंस जाती है लिफ्ट?

विशेषज्ञों का कहना है, लिफ्ट के ब्रेकडाउन होने के कई कारण हो सकते हैं. पहला, दरवाजों का ठीक से बंद या न खुलना, लिफ्ट की डिजाइन में खामी होना जिसके कारण इसका ठीक से काम न करना और तीसरा समय-समय पर इसका मेंटिनेंस न होना. हालांकि, ज्यादातर मामलों में लिफ्ट हादसे की वजह मेंटिनेंस का न होना रहती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !