Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

NSUI ने नीट एग्जाम परिणाम में गड़बड़ी को लेकर किया प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग…

44

नीट यूजी 2024 के परिणाम 4 जून को जारी हुए आपको बता दें कि परिणाम को लेकर लगातार विरोध का दौर जारी है। भोपाल में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी की, एनएसयूआई ने नीट परीक्षा परिणाम को लेकर सवाल खड़े किए । एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा कि आप सभी पत्रकार बंधुओ ने देखा कि जिस प्रकार से मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाला हुआ। पैसे लेकर आयोग्य लोगों को एमबीबीएस डॉक्टर बनाने की कोशिश की गई।

उसी प्रकार अब राष्ट्रीय स्तर पर व्यापम घोटाला दोहराया जा रहा है। चौकसे ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने देश भर के छात्रों का भविष्य प्राइवेट एजेंसी के हाथों में दे दिया है, और ये लोग पैसे लेकर होनहार छात्रों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। एनएसयूआई ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

नीट परीक्षा का रिजल्ट को लेकर छात्र आरोप लगा रहे हैं कि परिणाम में गड़बड़ी हुई है। दरअसल परीक्षा परिणाम में एक साथ 67 विद्यार्थियों के 720 में से 720 नंबर आने पर मामला संदिग्ध हो गया है। अब तक कई विद्यार्थियों और मेडिकल की पढ़ाई करने वाले शिक्षकों ने सही परिणाम जारी करने की मांग उठाई इसके साथ ही कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने भी इस परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया है और सीबीआई जांच की मांग कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.