Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बाइक में लगी आग तो सिरफिरा उसी से बीड़ी जलाकर पीने लगा टला बड़ा हादसा

30

धार। शहर में एक चलती बाइक में आग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर दिया। इस दौरान एक सिरफिरा युवक जलती बाइक से बीड़ी जलाने लगा साथ ही बाइक पर बैठकर करतब दिखा रहा था। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे वहां से भगाया। गनीमत रही कि इस दौरान बड़ा हादसा टल गया।

मांडू रोड पर लगी आग

शनिवार को मांडू रोड पर चलती हुई बाइक में अचानक से आग लग गई। ऐसे में बाइक चालक ने सड़क पर बाइक खड़ी कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तुरंत दमकल वाहन पहुंचा और करीब 10 मिनट में आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार राजोद का रहवासी ईश्वर दायमा अपने परिचित की बाइक लेकर अपने दोस्त के रूम पर जा रहा था। इस दौरान कन्या महाविद्यालय के समीप चलती बाइक में आग लग गई। इस दौरान लोगों ने युवक को सूचना दी तो युवक ने तुरंत ही बाइक से उतर कर बाइक को सड़क पर खड़ी कर दी। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

सिरफिरे युवक ने दिखाए करतब

चलती बाइक में आग लग जाने से सड़क पर भीड़ लग गई। आसपास के दुकानदार और राहगीरों ने आग बुझाने की कोशिश की। इस दौरान एक सिरफिरा युवक आया और जलती हुई बाइक से पहले तो बीड़ी सुलगाई इसके बाद वह बाइक पर बैठकर करतब दिखाने लगे। लोगों ने सिरफिरे युवक को वहां से भगाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.