Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

फरीदाबाद से भटके 76 वर्षीय बुजुर्ग स्वर्ग सदन में मिले

40

ग्वालियर। नई सड़क स्थित बावन पायगा में पांच दिन पूर्व 76 वर्ष के बुजुर्ग अचेतवास्था की हालत में मिले थे। वृद्ध की स्मरण शक्ति कमजोर होने के कारण नाम व घर का पता नहीं बता पा रहे थे। बांके बिहारी जोशी ने क्षेत्रीय नागरिकों की मदद से वृद्ध को स्वर्ग सदन पहुंचाया। स्वजन से बिछड़ने के बाद वृद्ध का बुरा हाल था। उनका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया गया। फरीदाबाद से पत्नी व बेटा उन्हें तलाशते हुए शनिवार को स्वर्ग सदन पहुंच गए। स्वजन से मिलकर बुजुर्ग खुश होकर मुस्कुराने लगे।

तीन जून रात आठ बजे के लगभग एक बुजुर्ग नई सड़क के बावन पायगा में लड़खड़ाते हुए, भूख प्यास की अवस्था में भटकते हुए कुछ युवकों को मिले। युवकों ने उनसे नाम पता पूछने पर कुछ नहीं बता पा रहे थे, लेकिन ऐसा लग रहा था कि वृद्ध घरवालों से भटककर यहां तक पहुंच गये हैं। इन युवकों ने इसकी सूचना जनकगंज थाना पुलिस को दी, पुलिस की मदद से उन्हें स्वर्ग सदन पहुंचा दिया। सदन में भोजन-पानी मिलने के बाद उनसे उनका नाम व घर का पता पूछा गया। उन्होंने अपना नाम बाबूराम बताया और पता कायम गंज उत्तरप्रदेश बताया, जबकि वह परिवार सहित फरीदाबाद में रहते है। वृद्ध बाबूराम पांच दिनों से अपने घरवालों से बिछड़ने पर बहुत रो रहे थे। इधर परिवार भी फरीदाबाद के पुलिस स्टेशन में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज करा चुका था, उनके सभी रिश्तेदार उन्हें इंटरनेट मीडिया के तलाश रहे थे। स्वर्ग सदन से बुजुर्ग का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया गया।

पत्नी व बेटा को देखरकर मुस्कुरा उठे

 

शनिवार की सुबह सात बजे बाबूराम की पत्नी और बेटा ग्वालियर पहुंचे, बिछड़े बाबूराम जब पत्नी और बेटे से मिले तो लिपटकर रोने लगे। स्वर्ग सदन के संचालक विकास गोस्वामी ने बाबूराम को उनकी पत्नी और बेटे के साथ फरीदाबाद भेज दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.