Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
खंडवा: मुनि श्री विशोधसागर जी का संदेश— 'आचरण ही पूजनीय है, सुविधाओं के पीछे भागकर संस्कार न भूलें' "आंख के बदले आंख दुनिया को अंधा बना देगी..." ईरान के हालात पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, युद्ध के ... खामेनेई की हत्या पर जमात-ए-इस्लामी हिंद का बड़ा बयान: सैयद सदातुल्लाह हुसैनी ने बताया वैश्विक नियमों... "मोदी जी मुझसे इतनी नफरत क्यों?" जंतर-मंतर पर छलका केजरीवाल का दर्द, बोले- मैंने तो कुछ नहीं बिगाड़ा पुणे के 84 छात्रों की सांसें अटकीं! दुबई में फंसे, ईरान के हवाई हमलों से मची अफरा-तफरी, दहशत का माहौ... कल से चमकेगी बेटियों की किस्मत! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी 'लखपति बिटिया योजना' का शुभारंभ, मि... शर्मनाक! देश का मान बढ़ाने वाली ऋचा घोष की नागरिकता पर सवाल? बंगाल SIR लिस्ट में नाम देख भड़के लोग बंगाल में सियासी घमासान! TMC पंचायत सदस्य का नाम वोटर लिस्ट से गायब, 'बांग्लादेशी' होने के आरोप पर म... मुरादाबाद असद हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! प्रॉपर्टी और रंगदारी के चक्कर में हुई हत्या, पुलिस ने 2 ... लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात! वेज बिरयानी की दुकान के डीप फ्रीजर में मिली युवक की लाश, मंजर दे...

किसान ने उगाए दुनिया के सबसे महंगे आम, चुराने आ गए चोर, कुत्तों ने खदेड़ा

22

मध्य प्रदेश के जबलपुर के हिनोता गांव में दुनिया के सबसे महंगे आम के बागान हैं. रात के अंधेरे में चोरों ने सेंधमारी करते हुए दुनिया के सबसे महंगे मियाजाकी आम को चुराने की कोशिश की. लेकिन, उसी समय बागान की रखवाली कर रहे खूंखार कुत्तों की नजर उन चोरों पड़ गई. इसके बाद चोरों को बोरी और आम तोड़ने का देसी जुगाड़, सूझा लेकिन उनकी एक भी तरकीब काम नहीं आई. चोरों को बोरी और आम छोड़कर जान बचाते हुए उल्टे पैर भागना पड़ा.

इस घटना के बाद बागान के मालिक संकल्प सिंह परिहार ने सुरक्षा को और भी कड़ी कर दिया है. इसके लिए पूरे बागान में नाइट विजन कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिससे अब रात में भी तीसरी आंख से चोरों की निगरानी हो सके. पहले से किए गए सुरक्षा इंतजाम भी चोरों को भगाने के लिए काफी थे.

विदेशों में लाखों के बिकते हैं आम

देश के कई राज्यों में आम की पैदावार की जाती है, लेकिन जबलपुर से 25 किलोमीटर दूर चरगवां रोड के हिनोता गांव के महाकाल हाइब्रिड आम के बागान में जो पेड़ फल देते हैं उनकी कीमत विदेशों में लाखों रुपए की है, लेकिन पिछली बार इन आमों की सुरक्षा में चूक होने के बाद इसकी सुरक्षा और भी जबरदस्त कर दी गई थी. इन आमों की सुरक्षा में एक बार फिर सेंध लग गई है, जिसके चलते अब सीसीटीवी कैमरा को दुरुस्त करते हुए नाइट विजन कैमरे लगाए जा रहे हैं.

सुरक्षा में तैनात खूंखार कुत्तों को रात में खुला छोड़ा जा रहा है. अगर रात में चोर बागान में घुसने की कोशिश करें तो यह खूंखार कुत्ते चोरों पर अटैक कर सकें. संकल्प सिंह बताते हैं कि जिस तरह से इन आमों की चर्चा हो रही है उस तरह से इन आमों पर खतरा भी मंडरा रहा है. पहले लोग रेकी करने के बहाने बागान घूमने आते हैं इसके बाद चोरी करने चले आते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.