Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...

हाथ-पैर तोड़े फिर दबा दिया गला… पटना में दरोगा के बेटे की बेरहमी से हत्या, हैरान कर देगी वजह

38

बिहार के पटना में शास्त्रीनगर कॉलोनी में इंस्पेक्टर के बेटे की बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई. युवकी का दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में गया हुआ था. वहां पर उसका अपने ही दोस्तों के साथ झगड़ा हुआ. झगड़े में विवाद इतना बढ़ गया कि युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. दोस्तों ने युवक को मारकर कमरे में बंद कर दिया और वहां से चले गए.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. युवक की हत्या की सूचना मिलने के बाद युवक के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस हत्या की असली वजह खंगालने के लिए शक के आधार पर सभी से पूछताछ कर रही है.

पहले भी हो चुका था विवाद

मृतक आर्यन के दोस्त विकास का बर्थ डे था. आर्यन उसी बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए गया हुआ था. आर्यन की हत्या का आरोप विकास पर है. आर्यन की हत्या बहुत ही बेरहमी से की गई, पहले उसके हाथ और पैर को तोड़ दिया, उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आर्यन और विकास के बीच पहले भी झगड़ा हुआ था.

आर्यन ने विकास के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी. उस समय पुलिस ने विकास को समझाकर छोड़ दिया था.इस घटना में विकास के अलावा दो और लड़कों के नाम भी सामने आ रहे हैं. जो पीयूष और आयुष है. आर्यन की जिस मकान में हत्या की गई है वह विकास के पिता के नाम पर है. आर्यन के पिता सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं.

देर रात घर नहीं लौटा आर्यन

आर्यन बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए शाम 6 बजे घर से बाहर गया था. जब वह देर रात घर वापस नहीं लौटा तो घरवालों ने आर्यन से फोन के जरिए बात करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो पाई. जब काफी समय तक आर्यन का कुछ पता नहीं चला तो घरवालों को उसके खिलाफ कुछ अनहोनी की आशंका हुई. परिवारवालों ने आर्यन के गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई.

देर रात थानेदार के पास आर्यन के हत्या होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. आर्यन की उम्र महज 18 साल की थी. अपने माता-पिता का सबसे बड़ा बेटा था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.