Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सीहोर में हुआ भीषण सड़क हादसा, बस ने बाइक में मारी टक्कर ,दो लोगों की दर्दनाक मौत…

50

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बुदनी तहसील के सलकनपुर रोड़ पर एक बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनको अस्पताल भेजा गया। मौके से बस का ड्राइवर और कंडक्टर भाग गए आपको बता दें कि कमल ,रंजीत और राकेश अपनी बाइक से जा रहे थे। तभी सामने से आ रही बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कमल और रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राकेश बुरी तरह से घायल हो गया है।

राकेश को गंभीर हालत में बुदनी के मधुबन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। तीनों लोग मजदूरी करते थे और मजदूरी करने के लिए नर्मदापुरम जाते थे। शुक्रवार को भी तीनों मजदूरी करने के लिए ही जा रहे थे और रास्ते में हादसा हो गया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि सलकनपुर से बाइक आ रही थी और सामने से इंदौर की ओर दुर्गा ट्रैवल्स की बस जा रही थी तीनों बाइक सवार अपनी साइड से ही चल रहे थे तभी अचानक बस ने अपना संतुलन खो दिया और वह बाइक सवारों से टकरा गई।

हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई थी और मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.