Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana Education News Punjabi Language: हरियाणा में पंजाबी को शिक्षा प्रणाली में उचित स्थान देने की... Sri Ram Janmabhoomi Trust Donation Case: अनुकल्प मिश्रा समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, मंदिर में चढ... Regional Parties in UP Election: यूपी की सियासत में छोटे दलों और बिहार की पार्टियों की एंट्री, बिना ... Ujjain Crime & Civic News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सीएम मोहन यादव का 1974 में बना पुश्तैनी घर भी होग... MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 600 आदेश जारी; सीएम मोहन यादव की पहल प... Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक...

BJP की वजह से हारा मेरा बेटा… NDA सहयोगी संजय निषाद का बड़ा आरोप

62

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल निषाद पार्टी के नेता संजय निषाद ने टीवी 9 पर बड़ा दावा किया है.अपने बेटे प्रवीण निषाद की हार पर संजय निषाद ने कहा है कि बीजेपी के लोगो ने साथ नहीं दिया… हम अपने बूथ जीत गये लेकिन बाक़ी जिम्मेदारी तो बीजेपी के कार्यकताओं की थी जिन्होंने ठीक काम नहीं किया.

निषाद ने कहा कि “मेरे बेटे को टिकट मोदी जी ने दिया लेकिन यूपी में लोगो को ये पसंद नहीं आया वो अपना टिकट चाहते थे. बीजेपी के नेताओ की आंतरिक राजनीति की वजह से यूपी में नतीजे अच्छे नहीं आये. साथ ही अति उत्साहित होने के कारण भी नतीजे ख़राब हुए.” निषाद के मुताबिक “हम लोग अपनी बात जनता को समझा नहीं पाये और विपक्ष ने जो नैरेटिव सेट किया, उसका नुक़सान हमें हुआ.”

संजय निषाद के बेटे की संत कबीरनगर में हुई हार

संजय निषाद के बेटे प्रवीन कुमार निषाद ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश की संत कबीरनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था. प्रवीन को इस चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा. उन्हें कुल मिलाकर 4 लाख 6 हजार 525 वोट हासिल हुए. वहीं उनको मात देने वाले लक्ष्मीकान्त निषाद को 4 लाख 98 हजार 695 वोट मिले. लक्ष्मीकांत निषाद समजावादी पार्टी के साइकिल निशान पर चुनावी जंग लड़ रहे थे. उन्होंने संजय निषाद के बेटे को 92 हजार 170 वोटों से हराया है.

2019 का चुनाव परिणाम, प्रवीन की हुई थी जीत

इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी के नदीम अशरफ को 1 लाख 50 हजार 812 वोच मिले. नदीम तीसरे नंबर पर रहे. 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रवीन कुमार निषाद को भाजपा ही के टिकट पर जीत मिली थी. तब निषाद को 4 फीसदी वोट मिले थे. निषाद 4 लाख 67 हजार 543 वोट लाने में सफल रहे थे. तब इस सीट पर सपा और बसपा ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था. बसपा के हिस्से ये सीट आई थी. बसपा ने भिष्म शंकर तिवारी को प्रत्याशी बनया था जो 4 लाख 31 हजार 794 वोट हासिल कर पाए थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.