Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

ट्राली खरीदने को लेकर चली गोली, दो युवकों को गोली लगी, क्रॉस मामला दर्ज

50

भिंड। नगागांव थाना अंतर्गत जखमौली गांव में ट्रैक्टर की ट्राली खरीद-फरोख्त को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गयाा। दोनों तरफ से फायरिंग चली। गोली लगने से दो युवक घायल हो गए। स्वजन इलाज के लिए घायलों को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां प्राथमिक इलाज के बाद घायल को ग्वालियर रेफर कर दिया है। घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है। पुलिस ने फिलहाल क्रॉस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नयागांव थाना प्रभारी वैभव तोमर के मुताबिक जखमौली के रहने वाले उपेंद्र सिंह राजावत को नयागांव निवासी सोनू सिंह राजावत ने ट्रैक्टर की ट्राली बेचने की बात कही। इस पर उपेंद्र सिंह, ट्राली खरीदने के लिए दस हजार रुपये एडवांस देने के लिए रखकर लाया। उपेंद्र अपने ट्रैक्टर को लेकर आया। इस पर सवार होकर साेनू अपने खेत पर नयागांव और खोड़न के बीच हार में लेकर गया।

यहां उपेंद्र की जेब में एडवांस दिए जाने वाली रकम देखी। इस पर सोनू की नीयत खराब हो गई। सोनू ने सूनसान एरिया में उपेंद्र पर कट्टे से हमला कर दिया। आरोपी सोनू ने उपेंद्र के गर्दन और पीट पर गोली मारी जिससे वो बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस का कहना है कि इसके बाद सोनू मौके से भाग गया। उपेंद्र ने फोन से स्वजनों से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सोनू बोला- मेरा कट्टा छीनकर उपेंद्र ने गोली मारी

 

पुलिस का कहना है, कि सोनू सिंह राजावत घायल अवस्था में पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस का कहना है, कि साेनू के कहानी सुनाते हुए बताया कि मेरा उपेंद्र से पुराना विवाद चला आ रहा था। रात के समय दोनों में विवाद हो गया। उपेंद्र ने मेरे कट्टा से मेरे पैर में गोली मारी। हालांकि सोनू द्वारा सुनाई जा रही कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही है। पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज विवेचना शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.