Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

उत्तर और मध्य विस क्षेत्रों में कांग्रेस के अरुण से पिछड़े आलोक, हुजूर ने की भरपाई

41

भोपाल। लोकसभा संसदीय क्षेत्र भोपाल से पांच लाख मतों की ऐतिहासिक बढ़त के साथ भले ही आलोक शर्मा सांसद बन गए हों, लेकिन वह उत्तर और मध्य विधानसभा क्षेत्र से पिछड़ गए। बता दें कि इन दोनों ही क्षेत्रों में विधायक भी कांग्रेस के ही हैं। हालांकि हुजूर विधानसभा क्षेत्र ने इसकी भरपाई कर दी है। दरअसल उत्तर में अरुण श्रीवास्तव को 22 हजार 715 और मध्य में पांच हजार 11 मत अधिक मिले हैं। जबकि आठों विधानसभा क्षेत्र में हुजूर से सबसे अधिक एक लाख 90 हजार 420 मत भाजपा को मिले हैं।

लोकसभा संसदीय क्षेत्र भोपाल के आठ विधानसभा क्षेत्र में कुल छह हजार 573 मतदाताओं ने नोटा का उपयोग किया। इनमें सबसे अधिक गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के एक हजार 730 मतदाता और हुजूर विधानसभा क्षेत्र के एक हजार 209 मतदाता शामिल हैं।
भाजपा और कांग्रेस को मिले विधानसभा क्षेत्र अनुसार मत

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.