Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

विजयवर्गीय ने शंकर लालवानी की शानदार जीत का श्रेय कांति बम को दिया, कह दी बड़ी बात

22

इंदौर में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने बंपर जीत हासिल कर एक नया रिकॉर्ड बनाया। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में लोकसभा चुनाव की जीत का श्रेय कांग्रेस प्रत्याशी रहे अक्षय कांति बम को दिया है। विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर को मिली पौने बारह लाख की जीत में अक्षय कांति बम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सांसद शंकर लालवानी के रिकॉर्ड को अब कोई तोड़ नहीं सकता, इसका श्रेय अक्षय कांति बम को जाता है।

विजयवर्गीय ने विश्व पर्यावरण दिवस पर इंदौर में एक सरकारी कार्यक्रम के मंच पर मौजूद बम को लोगों से मुखातिब कराते हुए कहा कि इंदौर में लालवानी को 11.75 लाख वोट के अंतर वाली रिकॉर्ड जीत मिलने में कारोबारी बम के ‘‘बहुत साहसिक निर्णय” का भी योगदान है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि लालवानी इतने बड़े अंतर से जीते हैं कि उनके रिकॉर्ड को कोई तोड़ नहीं सकता। इसका श्रेय बम को ही है। (बम के लिए) एक बार फिर से तालियां बजा दीजिए।” विजयवर्गीय ने कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार के ‘‘नमामि गंगे” अभियान के तहत शहर की एक प्राचीन बावड़ी के पुनरुद्धार के अभियान की शुरुआत की।

बता दें कि अक्षय कांति बम को कांग्रेस ने इंदौर से उतारा था। लेकिन नामांकन वापसी के आखिरी तारीख को कांति बम ने नामांकन वापस ले लिया और भाजपा में शामिल हो गए। ऐसे में कांग्रेस का इंदौर में चुनाव लड़ना नामुमकिन हो गया। यही वजह रही कि विजयवर्गीय ने शंकर लालवानी की प्रचंड जीत का श्रेय कांतिबम को दिया है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी देशभर में सबसे ज्यादा मत हासिल करने वाले उम्मीदवार बने हैं। उन्होंने 12 लाख 26 हजार 751 वोटों से जीत हासिल की है। कलेक्टर आशीष सिंह ने उन्हें प्रमाणपत्र सौंपा है। इंदौर के इतिहास में पहली बार है कि कांग्रेस मैदान में नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.