Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ayodhya Crime News: चढ़ावा चोरी कांड में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, सभी 8 आरोपियों के खिलाफ अदालत में ... Legal Action on Youtuber: निशु आजाद और संजय आजाद के खिलाफ FIR की मांग, पटियाला हाउस कोर्ट ने पुलिस क... Haryana Crime News: पुलिस जांच से असंतुष्ट मृतका के पिता पहुंचे अदालत, स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने... Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल...

कार और पिकअप में भीषण टक्कर, महिला की मौके पर मौत, 3 घायल…

37

पन्ना में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज फिर जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां तेज रफ्तार पिकअप और बलेनो कार में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार एक महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वही 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि भिलाई का रहने वाला एक परिवार कटनी की ओर जा रहा था, वही अमानगंज की ओर से एक मुर्गों से लोड पिकअप पन्ना की ओर आ रहा थी, इसी दौरान पन्ना-कटनी मार्ग के बराछ मोड़ पर दोनों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार सवार एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई।

वहीं अन्य लोग कार में घायल अवस्था में कार के अंदर फंस गए। राहगीरों व आस-पास के लोगों ने कार में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया था। जहां सभी का इलाज जारी है। वही पुलिस ने मृतिका का शव पंचनामा कार्रवाई उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.