Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां... Kashi Vishwanath Mahashivratri 2026: काशी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 3 KM लंबी लाइन; जानें बाबा विश्... Uzma Khan Kanwar Yatra: मुराद पूरी हुई तो कांवड़ लेकर निकलीं उजमा खान, महादेव की भक्ति में लीन होकर ... Patna Traffic Update: पटना में महाशिवरात्रि शोभायात्रा आज, इन रास्तों पर रहेगी No Entry; घर से निकलन...

‘अटल जी की कैबिनेट से बने नया प्रधानमंत्री’, किस नेता की तरफ इशारा कर रही हैं ममता बनर्जी

53

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव के नतीजों के ऐलान के बाद पीएम नरेंद्र मोदी से तुरंत इस्तीफा देने की मांग की. उन्होंने कहा कि आरएसएस में भी अच्छे लोग हैं. इस बार अगर आप विद्रोह नहीं करेंगे तो लोकतंत्र नहीं रहेगा. इसलिए अटल जी की कैबिनेट में से कोई एक नया प्रधानमंत्री होना चाहिए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को नैतिक आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए और अटल जी के कैबिनेट में रहे शख्स को प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए.

ममता बनर्जी ने साफ कहा कि पीएम मोदी 400 पार की बात कर रहे थे. बीजेपी को एकल बहुमत भी नहीं मिला है. ऐसे में उनकी यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वह प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दें और इंडिया गठबंधन को मौका मिलना चाहिए.

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री रहते हुए ममता बनर्जी एनडीए गठबंधन के साथ थीं और वह मंत्रिमंडल की सदस्य भी थीं.

ममता बनर्जी के घर गए थे वाजपेयी

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और उनके कैबिनेट के मंत्रियों के साथ उनके बहुत अच्छे रिश्ते थे. खुद अटल बिहारी वाजपेयी कोलकाता के कालीघाट में स्थित ममता बनर्जी के पैतृक आवास पर गए थे और उनकी मां से मुलाकात की थी.

ममता बनर्जी प्रायः ही अटल बिहारी वाजपेयी की प्रशंसा करते रहती हैं. मंगलवार को लोकसभा चुनाव के नतीजे के खुलासा के बाद भी ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रशंसा कीं.

उन्होंने आज साफ किया कि वह चाहती हैं कि मोदी अब जाएं और इंडिया गठबंधन आएं. वह अन्य घटक दलों से भी चाहती हैं कि देश और संविधान की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन का साथ दें.

एनडीए नहीं, इंडिया गठबंधन का साथ देंगी ममता

ममता बनर्जी ने साफ कहा कि देश और संविधान की रक्षा के लिए वह इंडिया गठबंधन के साथ रहेंगी. उन्होंने चुनाव के नतीजों के ऐलान के बाद इंडिया गठबंधन के नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव सहित कई नेताओं से बात कीं और उन्हें जीत की बधाई भी दी हैं. उन्होंने साफ कहा कि बीजेपी को एकल बहुमत नहीं मिला है. ऐसे में बीजेपी अेकले में संविधान में बदलाव नहीं कर सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.