Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गया सीट पर जीतन राम मांझी की बड़ी जीत, RJD प्रत्याशी कुमार सर्वजीत को 1 लाख से अधिक वोटों से हराया

101

पटना: बिहार की गया लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी जीतन राम मांझी ने लगभग 1 लाख दो हजार वोट से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के कुमार सर्वजीत को हराया है। आज पूरे दिन भर जीतन राम मांझी टेलीविजन पर रुझान देखते रहें। जब तक जीत नहीं हुई तब तक टेलीविजन छोड़कर नहीं उठे। अंततः उन्होंने जीत सुनिश्चित होने के बाद ही टेलीविजन छोड़ा।

चुनाव जीतने के बाद विष्णुपद मंदिर में मांझी ने टेका माथा
मांझी ने गया कॉलेज मतगणना केंद्र पहुंचने से पूर्व विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में जाकर माथा टेककर आशीर्वाद लिया। हालांकि जीतन राम मांझी के पक्ष में 4 लाख 92 हजार 732 वोट मिले हैं। वही, निकटतम प्रतिद्वंद्वी बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत के पक्ष में 2 लाख 90 हजार 469 वोट मिले हैं। इस तरह फाइनल राउंड की गिनती में मांझी जी 1 लाख 2 हजार 263 वोट से जीते हैं। इस संबंध में गया जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह गया जिलाधिकारी डॉ त्याग राजन एसएम ने बताया कि गया संसदीय क्षेत्र से जीतन राम मांझी निर्वाचित हुए हैं। उनको जीत का सर्टिफिकेट दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि गया लोकसभा क्षेत्र में चुनाव और मतगणना कार्य में लगे कर्मचारी पदाधिकारी की मेहनत आज सफलता पूर्ण संपन्न हुई तथा इस कार्य में लगे सभी को लोगों को बधाई देता हूं।

“बोधगया और गया को बेहतर बनाएंगे”
वहीं, जीतन राम मांझी ने कहा कि हमने बिहार के मुख्यमंत्री रहते हुए जितना हो सका गया का विकास किया। अब सांसद के रूप में गया और बोधगया का बेहतर विकास करेंगे। गया विश्व स्तर पर जाना जाता है। हमने जो गया के विकास के लिए योजना बनाई है, वह भाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के समक्ष रखी है, जब प्रधानमंत्री जी गया आए थे। उनके समक्ष हमने प्रस्तुत किया था। हमें गया वासियों ने सांसद बनाया हैं। हम उनके विश्वास पर खरे उतर कर विकास करने का काम करेंगे। बोधगया और गया को बेहतर बनाएंगे। मांझी ने कहा कि गरीब जो पलायन करते हैं, उन्हें अब दूसरे राज्य में पलायन नहीं करना पड़ेगा। रोजगार के अवसर होंगे। गरीबी को दूर भगाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.