Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र... Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP... Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-...

नालंदा में जदयू नेता की हत्या… चुनावी रंजिश या जमीनी विवाद? परिवार ने बताया यह सच

49

बिहार के नांलदा में जदयू नेता की धारदार हथियार और लाठी डंडी से पीटकर हत्या कर दी गई. वे लोकसभा चुनाव में पोलिंग एजेंट बने थे. वहीं, मृतक की बेटी के मुताबिक, वह सुबह के समय शौच करने खेत में गए थे, जहां उन पर कुछ आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मामला परबलपुर थाना क्षेत्र के माउआ गांव का है. मृतक अनिल कुमार की बेटी के मुताबिक, अनिल कुमार आज सुबह के समय शौच करने पास वाले खेत में गए थे. लेकिन यहां करीब आधा दर्जन आरोपी घात लगाकर उन्हें मारने के लिए बैठे थे. इस दौरान आरोपियों ने उनके शरीर पर जगह-जगह भाला मारकर हमला कर दिया.

ले गए अस्पताल

इस वजह से वह बुरी तरह घायल हो गए. घरवाले आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं, मृतक अनिल कुमार के परिवार के मुताबिक, वह लोकसभा चुनाव के दौरान पोलिंग एजेंट बने थे. इसके बाद गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी और आज उनकी हत्या कर दी गई.

जदयू प्रत्याशी पहुंचे मौके पर

फिलहाल घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद जदयू प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिवार को सांत्वना दी.उन्होंने कहा कि अनिल कुमार जदयू के सच्चे कार्यकर्ता थे. वह पोलिंग एजेंट भी बने थे. इसके बाद कुछ लोगों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी. ऐसी आशंका जताई गई है कि उन्हीं लोगों ने अनिल कुमार की हत्या की होगी. जदयू प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी. साथ ही आगे कहा कि मेरी संवेदनाएं मृतक अनिल कुमार के परिवार के साथ हैं.

क्या बताया पत्नी ने?

इस दौरान मृतक की पत्नी ने बताया कि सहोदर भाई से 4 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. उन्हीं लोगों ने भूमि विवाद और चुनावी रंजिश को लेकर उनके पति की हत्या करवाई है. फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना अध्यक्ष पप्पू कुमार मौके पर पहुंच गए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.