Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इतनी जुर्रत कि नजरें मिलाओगे…दबंगों ने युवक पर बरसाए लात-घूंसे, अस्पताल में भर्ती

39

नजरें मिलाने का अंजाम यही होता है… ये शब्द थे उन दबंगों के, जिन्होंने एक युवक को सिर्फ इसलिए पीट दिया, क्योंकि युवक ने उनसे आंखें मिला ली थी. मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर का है. दबंग युवक को तबतक पीटते रहे, जब तक वह अधमरा नहीं हो गया. घटना के बाद आरोपी फरार हो गए. घायल को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

घटना जबलपुर के मदन महल थाना इलाके के ग्रोवर अस्पताल के पास की है. प्रेम जायसवाल नाम का युवक अपने भाई सुधांशु जायसवाल के साथ जनरल स्टोर पर खरीदारी कर रहा था. इसी दौरान बाइक से दो दबंग वहां आए. पीड़ित ने दबंगों को देखते हुए उनसे नजर मिला ली. बस क्या था, इतने में तो दबंग गुस्से से तमतमा उठे. उन्होंने प्रेम को पकड़ लिया और जमीन पर लिटा कर मारना शुरू कर दिया. आरोपियों ने युवक को घूंसों के साथ-साथ ईंट पत्थरों से भी मारा. दबंग पीड़ित को तबतक मारते रहे, जबतक वह बेहोशी की हालत में नहीं पहुंच गया. उसके बाद मौके से फरार हो गए. जाते-जाते बदमाशों ने चिल्लाते हुए कहा कि जो भी हमसे नजरें मिलाएगा, उसका यही हाल होगा.

पूरी घटना हुई कैमरे में कैद

इस सनसनीखेज वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो आरोपी प्रेम जायसवाल को पकड़कर ले जा रहे हैं और बेरहमी से मारपीट करते हुए भी वीडियो में नजर आ रहे हैं. पीड़ित को मारने के बाद बाइक से भागने का वीडियो भी सामने आया है.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

वहीं पूरे मामले में मदन महल थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. फिलहाल, घायल युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. वह अब खतरे से बाहर है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.