Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

दाढ़ी से हेयरस्टाइल तक, ऐसे तैयार किया गया बॉबी देओल का ‘एनिमल’ में अबरार वाला लुक

53

बॉबी देओल ने ‘एनिमल’ में अबरार हक की भूमिका निभाई. एक ऐसा शख्स, जिसके अंदर बदला लेने की आग है. लंबी और घनी दाढ़ी, लंबे बाल और अच्छी बॉडी, उनका लुक भी उसी तरह से तैयार किया गया. फिल्म में उनके सामने रणबीर कपूर यानी रणविजय थे, जिससे अबरार बदला लेना चाहता था. फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था. क्या आप जानते हैं कि उन्होंने अबरार का लुक कैसे तैयार कराया था. उन्होंने हेयरस्टाइलिस्ट को उनके किरदार की पूरी जानकारी दी थी.

दरअसल सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हाकिम ने इंस्टाग्राम पर ‘एनिमल’ के अबरार की फोटो शेयर की है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि संदीप ने उन्हें बॉबी के कैरेक्टर अबरार के पास्ट और पुरानी इमोशनल स्टोरी के बारे में बताया. इसके साथ ही संदीप बॉबी देओल के साथ गए और हर हेयरस्टाइल और दाढ़ी बनाते वक्त वो पूरे टाइम सेशन के दौरान बैठे रहे और बताते रहे कि कैसे शेप देना है.

सिनेमैटिक जंगली

आलिम हाकिम ने अपनी पोस्ट में लिखा, “बॉबी देओल ने फिल्म ‘एनिमल’ में अबरार का किरदार निभाया है. जब संदीप रेड्डी वांगा ने मुझे अबरार के किरदार के हेयर स्टाइल और दाढ़ी के बारे में बताया, तो उन्होंने मुझे रिवेंज और उसके किरदार की पूरी कहानी भी बताई. संदीप सर ने मुझे बताया कि ये किरदार यूके बेस्ड है और यूके में ज्यादातर लोग शार्प बियर्ड और हेयर स्टाइल रखते हैं. लेकिन हम उनके कैरेक्टर को फिल्म की स्टोरी के मुताबिक बनाना चाहते थे. अबरार बदला लेने वाला कैरेक्टर था. इसलिए हमारे लिए ये बहुत ज्यादा जरूरी था कि इस किरदार के बाल शार्प या बहुत साफ-सुथरे न हों क्योंकि उसका दिमाग़ बदला लेने में लगा रहता है. हम चाहते थे कि बॉबी बहुत अलग और सिनेमैटिक जंगली दिखाई दें.”

रणबीर कपूर का लुक

इससे पहले हेयर स्टाइलिस्ट आलिम ने फिल्म से रणविजय यानी रणबीर के लुक का भी एक वीडियो शेयर किया था. इसके कैप्शन में बताया था कि ये ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर का लुक टेस्ट है. इसके साथ ही ये भी बताया था कि ‘एनिमल’ एक्टर्स के हेयर लुक के लिए संदीप ने उनसे कई बार मुलाकात की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.