Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दतिया उपचुनाव में करारी हार से चौंका बीजेपी नेतृत्व! आज भोपाल में मंथन, भितरघात और वायरल ऑडियो पर हो... मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, कांवड़िए के भेष में तैनात हेड ... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत...

सिद्धू मूसेवाला का सॉन्ग सुना है-295… INDIA को कितनी सीटों के सवाल पर राहुल गांधी का जवाब

76

लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल को लेकर विपक्ष ने सवाल खड़े किए हैं और दावा किया है कि चार जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. इस बीच रविवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व यूपी की रायबरेली और केरल की वायनाड सीट से पार्टी के उम्मीदवार राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने 295 सीटे जीतने का दावा किया है और पंजाबी सिंगर रहे सिद्धू मूसेलावा के ‘295’ गाने का जिक्र किया है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘ये एग्जिट पोल नहीं है, यह मोदी मीडिया पोल है. यह उनका फैंटेसी पोल है.’ जब उनसे इंडिया गठबंधन की सीटों की संख्या के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘क्या आपने सिद्धू मूसेवाला का गाना 295 सुना है? हम 295 सीटें जीतेंगे.’

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “एग्जिट पोल पूरी तरह से फर्जी है. 4 जून को एग्जिट करने वाले लोगों ने ही ये एग्जिट पोल जारी किए हैं. इंडिया गठबंधन को कम से कम 295 सीटें मिलने जा रही हैं. सभी पार्टी नेताओं ने कल बैठक की, राज्यवार विश्लेषण किया और निष्कर्ष निकाला कि हम 295 सीटें हासिल करेंगे. ये मौजूदा प्रधानमंत्री और मौजूदा गृह मंत्री का सिर्फ मनोवैज्ञानिक खेल है. वे हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि हमारा आत्मविश्वास टूट जाए. ऐसा नहीं होगा.’

एग्जिट पोल पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, ‘हमने अपने पीसीसी अध्यक्षों, सीएम, प्रभारियों और उम्मीदवारों से चर्चा की है, वे सभी बहुत आश्वस्त हैं. यह एग्जिट पोल सरकार के लिए एक फर्जी पोल है. INDIA गठबंधन को 295 सीटें मिलेंगी और निश्चित रूप से सरकार बनेगी.’

वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एग्जिट पोल पर सवाल खड़े किए हैं. साथ ही साथ उन्होंने एग्जिट पोल की क्रोनोलॉजी भी समझाई है. उनका कहना है कि विपक्ष ने पहले ही घोषित कर दिया था कि भाजपाई मीडिया भाजपा को 300 पार दिखाएगा, जिससे घपला करने की गुंजाइश बन सके. आज का ये भाजपाई एग्जिट पोल कई महीने पहले ही तैयार कर लिया गया था बस चैनलों ने चलाया आज है.

उन्होंने कहा, ‘इस एग्जिट पोल के माध्यम से जनमत को धोखा दिया जा रहा है. इस एग्जिट पोल को आधार बनाकर भाजपाई सोमवार को खुलने वाले शेयर बाजार से जाते-जाते लाभ उठाना चाहते हैं. अगर ये एग्जिट पोल झूठे न होते और सच में भाजपा हार न रही होती तो भाजपा वाले अपनों पर ही इल्जाम न लगाते. भाजपाइयों के मुरझाए चेहरे सारी सच्चाई बयान कर रहे हैं.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.