Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पॉश कॉलोनी के पांच फ्लैट में चोरों का धावा, नकदी व सोने-चांदी के जेवर चोरी

32

देवास। शहर की पॉश कालोनियों में शुमार कालानी बाग में चोरों ने एक ही बिल्डिंग में बने 6 में से पांच फ्लैट में धावा बाेल दिया। इनमें से दो फ्लैट से सोने-चांदी के जेवर, नकदी पर चोरों ने हाथ साफ किया, दो अन्य फ्लैट से चोर कुछ नहीं ले जा पाए जबकि एक फ्लैट में चोरी में क्या गया है, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है क्योंकि परिवार बाहर गया हुआ है।

मामले में कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात अज्ञात आरोपितों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इस मामले में फरियादी भवानीशंकर नागर ने बताया कि वारदात शुक्रवार शाम 4 से 6 बजे के बीच होने की आशंका है। उनके सूने फ्लैट में घुसे चोरों ने सोने की एक चेन, दो जोड़ टाॅप्स, सोने की दो अंगूठी, चांदी के दो कड़े, चांदी की दो जोड़ पायल, चांदी के चार सिक्के सहित 20 हजार रुपये नकद चोरी किए हैं।

एक अन्य फ्लैट से 10 हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं। इसके अलावा दो अन्य फ्लैट से कुछ नहीं चोरी हुआ जबकि एक अन्य परिवार अभी बाहर से नहीं लौटा है, उसके यहां चोरी हुए सामान का पता आने के बाद ही चल सकेगा। मामले की जांच कोतवाली थाने के एसआई जेएस भूरिया कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.