Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

पिता और भाई की हत्‍या के आरोपित लड़की के मित्र ने किया आत्‍मसमर्पण, पुलिस थाने पहुंचकर बताया अपना नाम

15

जबलपुर। अपने बाॅयफ्रेंड के साथ पिता और भाई की हत्‍या करने वाली लड़की के मित्र ने देर रात आत्‍मसमर्पण कर दिया। जानकारी के अनुसार इस वारदात के मास्‍टर माइंड बताए जा रहे मुकुल सिंह नामक युवक ने रात करीब पौने बारह बजे यहां सिविल लाइन पुलिस थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। उत्‍तराखंड की हरिद्वार पुलिस ने एक दिन पहले ही नाबालिग लड़की को पकड़ लिया, इस दौरान मुकुल भागने में सफल हो गया था।

बताया जाता है कि मुकु‍ल सिंह अपने चेहरे पर एक कपड़ा बांधकर पुलिस थाने पहुंचा था। उसने सिविल लाइन पुलिस थाना पहुंचकर अपना नाम बताया। उसने पुलिस थाने में कहा- मैं मुकुल सिंह हूं। उसे देखकर पुलिसकर्मी भी हैरत में पड़ गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुकुल ने रेलवे कर्मचारी राजकुमार विश्‍वकर्मा और तनिष्‍क की हत्‍या में अपनी भागीदारी स्‍वीकार कर ली है। उसने बताया कि उसी ने 15 मार्च को राजकुमार और तनिष्‍क की हत्‍या की थी। इसके बाद वरिष्‍ठ अध‍िकारियों को उसके आत्‍मसमर्पण की सूचना दी गई।

उल्‍लेखनीय है कि शहर की सिविल लाइन स्थित काॅलोनी में हुए दोहरे हत्याकांड के दोनों आरोपित पिछले दिनों उत्तराखंड के हरिद्वार में घूमते मिले थे। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने नाबालिग लड़की को हिरासत में ले लिया जबकि मुख्य आरोपित मुकुल सिंह पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा था। उत्तराखंड पुलिस की सूचना पर जबलपुर पुलिस नाबालिग को लेने पहुंची थी। अब नाबालिग से पूछताछ की जा रही है।

बताया जाता है कि मुकुल और नाबालिग बस से हरिद्वार पहुंचे थे। जब वे कोतवाली थाना अंतर्गत अस्पताल के पास चाय की दुकान के पास बैठे थे। तब पुलिस को मुकुल के संबंध में जानकारी मिली। जबलपुर पुलिस ने इस संबंध में उत्तराखंड पुलिस से संपर्क किया। स्थानीय पुलिस जांच करने मौके पर पहुंची तो मुकुल भाग खड़ा हुआ था जबकि नाबालिग भाग नहीं पाई और पुलिस ने उसे पकड़ गिरफ्तार कर लिया था।

उल्‍लेखनीय है कि पिता और भाई की हत्‍या के बाद नाबालिग बेटी ने भोपाल में अपनी चचेरी बहन को किए 4 सेकंड के वॉइस मैसेज में बताया था कि पड़ोसी मुकुल ने पापा और भाई को मौत के घाट उतार दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.