Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भतीजे की शर्मनाक करतूत, बुजुर्ग चाचा से इलाज के बहाने अपने नाम करवाई 6 बीघा जमीन

50

पन्ना जिले में एक कलयुगी भतीजे की शर्मनाक करतूत सामने आई है। जहां उसने अपने ही बुजुर्ग चाचा को इलाज कराने के बहाने धोखे से 6 बीगा जमीन अपने नाम करवा ली। जब इस बात की जानकारी चाचा को लगी तो उन्होंने रोते बिलखते हुए मामले की शिकायत एसडीएम से की है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

जानकारी के मुताबिक, 90 साल का बुजुर्ग बदन सिंह यादव अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ पन्ना जिले के अजयगढ़ के ग्राम पाठा में रहता है। वह अक्सर बीमार रहता है। इसी का फायदा उठाकर भतीजे ने उसकी जमीन धोखे से अपने नाम करवा ली। पीड़ित बुजुर्ग का कहना है कि वह बीमार रहता है, इलाज कराने उसका भतीजा खड़क सिंह उसे पन्ना ले गया और उसे जूस में नशीली दवाई मिलाकर पिला दी और फिर उससे कहा कि डॉक्टर इलाज नहीं कर रहे हैं, पहले इस फार्म में अंगूठा लगाओ, और उसकी बिना जानकारी रजिस्ट्रार कार्यालय में उससे अंगूठा लगवा लिया और रजिस्ट्रार के सामने उससे हां-हां कहलवाता रहा।

वृद्ध की पूरी 6 बीघा जमीन धोखा देकर अपने नाम करवा ली, बाद में वृद्ध व उसके परिजनों को इस बात की जानकारी लगी, तो बुजुर्ग सहित उसका पूरा परिवार अब गमगीन और दुखी है और न्याय की गुहार लगा रहा है। धोखाधड़ी कर जमीन का विक्रय पत्र लिखवाने की शिकायत एसडीएम अजयगढ़ के यहां की गई है। वही एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की बात कही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.