Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

संभाग का पहला अस्पताल, जहां आरंभ हुई यह सुविधा, नहीं होना पड़ेगा परेशान

31

जबलपुर। एल्गिन हास्पिटल में आशा कार्यकर्ताओं के लिए विश्राम कक्ष तैयार किया गया है। इस कक्ष में पेयजल, प्रसाधन से लेकर बैठने की सुविधा है। यह कक्ष गर्भवती को लेकर आने वाली आशा कार्यकर्ताओं के लिए होगा। अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन के साथ शेष समय पर आशा कार्यकर्ता इन विश्राम कक्ष का उपयोग कर सकेंगी।

क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक डा. संजय मिश्रा ने लोकार्पण किया

 

इस विश्राम कक्ष का क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक डा. संजय मिश्रा ने लोकार्पण किया। इसके साथ ही आशा कार्यकर्ताओं के लिए यह विशेष सुविधा उपलब्ध कराने वाला एल्गिन, संभाग का पहला अस्पताल बन गया है। अभी पृथक कक्ष नहीं होने से आसपास के जिले और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली आशा को अस्पताल आने के बाद परेशान होना पड़ता है।

 

आशा कार्यकर्ताओं पर कार्य का बोझ अधिक होता है

क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक डा. मिश्रा के अनुसार जिन सरकारी अस्पताल में प्रसूति सुविधा उपलब्ध है, वहां पर आशा कार्यकर्ता के लिए विश्राम कक्ष बनाने के लिए शासन ने निर्देश दिए गए हैं। इन अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के साथ आशा कार्यकर्ता आती हैं। आशा कार्यकर्ताओं पर कार्य का बोझ अधिक होता है अतः अस्पताल में उनके बैठने एवं प्रसाधन की सुविधा उपलब्ध होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से एल्गिन अस्पताल में आशा कक्ष निर्धारित किया गया है।

 

लोकार्पण के दौरान उपस्थिति रहे

 

लोकार्पण के दौरान अस्पताल अधीक्षक डा. नीता पाराशर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. भावना मिश्रा, डा. ममता गुप्ता, डा. वीणा जैन, शिशु रोग विशेषज्ञ डा. रजनी सुहाने, आशा कार्यकर्ता पूजा कनौजिया, प्रीति विश्वकर्मा, कमलेश प्रधान, पूनम राजपूत, राखी मिथिला पटेल, राधा गोटियां, आशा सेन, सुरेखा कुशवाहा उपस्थिति रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.