Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...

एक ईंट तक नहीं लगाई… AAP-कांग्रेस पर बरसीं हरसिमरत कौर बादल, BJP के लिए कहा- गांव में घुस तक नहीं पा रहे

65

लोकसभा चुनाव के लिए सातवें और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को किया जाएगा. पंजाब में भी इसी दिन वोटिंग होगी. वोटिंग से पहले पंजाब के बठिंडा लोकसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल की सांसद और उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन पर निशाना साधा. हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि पिछले 7 सालों में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन ने वादे तो किए, लेकिन उन्हें कभी पूरा नहीं किया. इस गठबंधन से लोग निराश हैं और वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं.

हरसिमरत कौर ने आगे कहा कि लोगों ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों को देख लिया है. ‘आप’ की सरकार को बने हुए सिर्फ 2 साल हुए हैं. बीजेपी तो गांवों में प्रचार करने भी नहीं जा पा रही है. मुझे पूरा यकीन है कि मुझे पिछले बार से ज्यादा वोट मिलेंगे. जब मैं सांसद बनी थी तो मैंने विकास के लिए काम किया था. हालांकि पिछले 7 सालों में कांग्रेस और आप की सरकार के दौरान, उन्होंने कहीं भी एक ईंट तक नहीं लगाई है. हमने AIIMS बनाया, लेकिन वे मोहल्ला क्लीनिक खोलने में गर्व महसूस कर रहे हैं. हरसिमरत कौर चौथी बार बठिंडा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं. आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी से उनकी टक्कर है.

काम तो बस अकाली दल के ही बोलते हैं: हरसिमरत कौर

सांसद हरसिमरत कौर ने कहा कि 8 साल में जनता ने तीनों पार्टियों की सरकार देख ली है. काम तो अकाली दल के ही बोलते हैं. इन्होंने तो सिर्फ कर्जा चढ़ाया है और लूटा है, काम तो किया ही नहीं है किसी ने भी. बीजेपी पर हमला बोलते हुए कौर ने कहा कि बीजेपी का तो पंजाब में कोई बेस ही नहीं है. यहां उनको कोई प्रचार तक नहीं करने दे रहा है. गठबंधन टूटा है, पिछली बार से ज्यादा वोट मिलेंगे.

हिंदू- मुस्लिम की राजनीति वो करते हैं जिनके काम नहीं बोलते हैं- कौर

सांसद पद पर रहते हुए अपने किए गए कामों को बताते हुए हरसिमरत कौर कहती हैं, हिंदू- मुस्लिम, इंडिया- पकिस्तान वो लोग करते हैं जिनके काम नहीं बोलते हैं. हमने काम किया है. AIIMS बनवाया, सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनवाई, शताब्दी चलाई, हवाई अड्डा खोला और जहाज भी चला दिया. कांग्रेस और आप आदमी पार्टी के गठबंधन पर कौर ने कहा कि दोनों चोर इकट्ठे हो गए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.